Bigg Boss 14: सलमान खान आज फिर लगाएंगे रुबीना दिलैक की क्लॉस, शो के मेकर पर पति-पत्नी उठा रहे हैं सवाल

Bigg Boss 14: सलमान खान आज फिर लगाएंगे रुबीना दिलैक की क्लॉस, शो के मेकर पर पति-पत्नी उठा रहे हैं सवाल

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar promo: बिग बॉस 14 वीकेंड का वार का रविवार (10 जनवरी) का प्रोमो सामने आ गया है। ये वीकेंड का वार काफी ज्यादा इमोशनल होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक शो से जैस्मीन भसीन बाहर होने वाली हैं। इस दौरान सलमान खान भी भावुक दिखाई देंगे। शो के बारे में सोशल मीडिया पर अपडेट देने वाले हैंडल ने जानकारी दी है कि इस वीकेंड के वार में भी सलमान खान रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) की क्लॉस लगाएंगे। रुबीना दिलैक ने शो के मेकर पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर सलमान खान गुस्सा करते हैं। इसके अलावा रुबीना ने एजाज खान के खिलाफ भी बोला था।

Salman Khan

Recommended Video

    Bigg Boss 14: सलमान खान आज फिर लगाएंगे रुबीना दिलैक की क्लॉस

    वीकेंड के वार में सलमान खान रुबीना दिलैक से कहते हैं, रुबीना आप हमेशा 'false narrative' के बारे में क्यों बोलती हैं। जिसके बाद अभिनव शुक्ला कहते हैं, सलमान सर, वो मैं हूं जिसने सबसे पहले इस शब्द का इस्तेमाल किया था।

    जिसके बाद सलमान खान ने अभिनव शुक्ला को गुस्से में बोला, ''आप रुबीना के बेटर हॉफ हो या worse हाफ हो। आप रुबीना के माउथपीस ना बने तो बेहतर होगा।''

    इसके बाद रुबीना से स सलमान खान कहते हैं, जब अभिनव कहता है कि वो हमें निकालना चाहते हैं तो वो उनका प्वाइंट ऑफ व्यू बन जाता है। लेकिन जब एजाज कहते हैं कि आप लोग राखी सावंत के साथ भेदभाव कर रहे हैं तो वो 'false narrative' बन जाता है।

    बता दें कि इससे पहले भी शो में कई बार रुबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला शो के मेकर पर आरोप लगा चुके हैं। रुबीना और अभिनव का कहना है कि शो के मेकर उनको बाहर निकालना चाहते हैं। इस हफ्ते घर से जैस्मीन भसीन बेघर हो गई हैं। अली गोली, अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे।

    सलमान खान पिछले कुछ हफ्ते से रुबीना दिलैक को उनकी हरकतों के लिए सुना रहे हैं। पिछले हफ्ते रुबीना को सलमान खान ने फिंगर दिखाने के लिए सुनाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+