Bigg Boss 14: बेघर हुईं अर्शी खान, फूट-फूटकर रोए अली गोनी, ट्विटर पर हुआ ये ट्रेंड

Bigg Boss 14: बेघर हुईं अर्शी खान, फूट-फूटकर रोए अली गोनी, ट्विटर पर हुआ ये ट्रेंड

Bigg Boss 14 ARSHI KHAN News: बिग बॉस सीजन 14 का फिनाले अब दो हफ्तों में होने वाला हैं। शो में इस वक्त बड़े ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल सकते हैं। रविवार को वीकेंड के वार में अर्शी खान के फैन्स को बड़ा झटका लगा है। कम वोटों की वजह से अर्शी खान शो से बाहर हो गई हैं। अर्शी खान बिग बॉस से एलिमिनेट हो गई हैं। अर्शी खान जब बिग बॉस के घर से बाहर निकल रही थीं तो शो के कंटेस्टेंट अली गोली एक बार फिर फूट-फूटकर रोते दिखें। रविवार का वीकेंड का वार भावुक पल रहा। रविवार को जब सलमान खान ने घर के सभी सदस्यों से पूछा था कि उन्हें क्या लगता है शो से बाहर कौन जाएगा? ज्यादातर सदस्यों ने देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम लिया था। यहां तक अर्शी खान ने भी देवोलीना का नाम लिया था। लेकिन सलमान खान बताते हैं कि इस हफ्ते अर्शी खान बाहर हो रही हैं।

Recommended Video

      Bigg Boss 14 : Arshi Khan घर से हुईं घर से बेघर, फूट-फूटकर रोए Aly Goni | वनइंडिया हिंदी
      Arshi Khan

      अर्शी खान के बाहर होने पर अली गोनी का उनको गले लगाकर रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। बिग बॉस के घर में अर्शी, अली गोनी और राहुल वैद्य के बीच अच्छी दोस्ती थी। घर से निकलते वक्त भी अर्शी खान ने कहा था कि वो राहुल और अली से बराबर प्यार करती हैं।

      ट्रेंड हुआ- BRING BACK ARSHI KHAN

      अर्शी खान के बिग बॉस-14 से बाहर होने पर उनके फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स खुश नहीं हैं। अर्शी के फैन्स उन्हें शो में वापस लाना चाहते हैं। ट्विटर पर सोमवार को #BringBackArshiKhan ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ अर्शी को शो में दोबारा लाने की मांग की जा रही हैं।

      इस हैशटैग के साथ लोग लिख रहे हैं कि हमारी शेरनी को अभी और भी रहना चाहिए था। तो वहीं एक यूजर ने लिखा है कि अर्शी खान को वापस लाओ।

      बता दें कि बिग बॉस-14 में अर्शी खान एक चैलेंजर्स के रूप में आई थीं। वह घर में जितने दिन भी रहीं उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कुछ एपिसोड तो ऐसे भी गए जहां 60 फीसदी कंटेंट अर्शी खान ने दिए। एक वीकेंड के वार के एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान ने कहा था कि अर्शी खान ने अकेले ये पूरा हफ्ता चलाया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+