BB14: इस एक्ट्रेस के OUT होने पर छलकी होस्ट सलमान की आंखें, फूट-फूट कर रोए अली गोनी

नई दिल्ली। Bigg Boss-14 News: टेलीविजन का चर्चित शो बिग बॉस-14 इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स को लेकर सुर्खियों में है। बिग बॉस से सीजन 14 में एक्स बनाम वर्तनाम कंटेस्टेंट की लड़ाई चल रही है। घर में चैलेंजर्स बनकर आए कंटेस्टेंट को निकालने के लिए प्लान बनाने के चलते पिछले सप्ताह बिग बॉस ने अली गोनी (Aly Goni), जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin), रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और उनके पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) को नॉमिनेशन में डाला। गत रविवार वीकेंड का वार (weekend ka vaar) में एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को कम वोटों के चलते शो से बाहर होना पड़ा।

अली गोनी की तबीयत खराब

अली गोनी की तबीयत खराब

बिग बॉस हाउस से जैस्मिन के बेघर होने के बाद उनके फैंस हैरान हैं वहीं, उनके कथित ब्वायफ्रेंड अली गोनी का रो-रोकर बुराहाल है। जब सलमान खान ने घर से जाने के लिए जैस्मिन भसीन का नाम लिया तो अली गोनी खुद को संभाल नहीं सके और फूट-फूट कर रोने लगे। इस दौरान अली गोनी की तबीयत भी खराब हो गई, उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। अली और जैस्मिन को रोता देख सलमान खान (Salman Khan) भी भावुक हो गए।

जैस्मीन का नाम सुनते ही टूट गए अली

जैस्मीन का नाम सुनते ही टूट गए अली

गौरतलब है कि इस बार इविक्शन एपिसोड में बिग बॉस हाउस की फेमस जोड़ी रबिना दिलैक (Rubina Dilaik), अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla), जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) और अली गोनी (Aly Goni) घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। रविवार को दिखाए गए इमोशनल एपिसोड में जैस्मिन भसीन को घर छोड़कर जाना पड़ा। जैस्मिन के जाने का नाम सुनते ही अली गोनी एकदम से टूट गए और फूट-फूटकर रोने लगे।

सलमान खान की आंखों से छलके आंसू

सलमान खान की आंखों से छलके आंसू

अली गोनी चाहते थे कि वह भी जैस्मीन के साथ घर से बाहर जाएं, हालांकि सलमान खान और घरवालों के समझाने पर वह शांत हुए। जैस्मिन को विदा करते हुए अली गोनी लगातार रो रहे थे। अली और जैस्मिन की बॉन्डिंग देख ना सिर्फ घरवालों बल्कि बिग बॉस शो के होस्ट सलमान खान की आंखों में भी आंसू आ गए। सलमान खान को बार-बार अपने आंसू पोछते देखा जा सकता था।

सलमान खान ने फिर लगाई रुबीना की क्लास

सलमान खान ने फिर लगाई रुबीना की क्लास

इस वीकेंड का वार में भी सलमान खान ने रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) की क्लॉस लगाई। रुबीना दिलैक ने शो के मेकर पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर सलमान खान गुस्सा करते हैं। इसके अलावा रुबीना ने एजाज खान के खिलाफ भी बोला था। वीकेंड का वार में सलमान खान रुबीना दिलैक से कहते हैं, रुबीना आप हमेशा 'false narrative' के बारे में क्यों बोलती हैं। जिसके बाद अभिनव शुक्ला कहते हैं, सलमान सर, वो मैं हूं जिसने सबसे पहले इस शब्द का इस्तेमाल किया था।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस 14: जैस्मिन के पापा की बात सुन अपसेट हुए अली, तो एक्ट्रेस बोली -2 करोड़ का कर्ज लेकर......

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+