Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BB14: सलमान खान ने फिर साधा निशाना तो टूट जाएगा Rubina Dilaik के सब्र का बांध, छोड़ देंगी शो!

नई दिल्ली। Bigg Boss News: बिग बॉस 14 में जब-जब वीकेंड का वार (Weekend ka war) आता है तो घर के कंटेस्टेंट्स की सांसें तेज हो जाती हैं। बिग बॉस (Bigg Boss 14) के होस्ट और एक्टर सलमान खान (Salman Khan) हर बार वीकेंड का वार में किसी ना किसी घरवाले की जमकर क्लास लगाते हैं। पिछले दो हफ्तों से सलमान खान के निशाने पर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और उनके पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) हैं।

सलमान खान ने इस बार साधा निशाना तो...

सलमान खान ने इस बार साधा निशाना तो...

सलमान खान से पड़ रही डांट सुन-सुनकर अब रुबीना दिलैक के सब्र का बांध टूट गया है। बिग बॉस के सीजन 14 में मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में सामने आईं रुबीना दिलैक ने वीकेंड का वार से पहले बड़ा बयान दिया है। बता दें कि रुबीना को मजबूत दावेदार के तौर पर देखते हुए इस समय घर के अन्य कंटेस्टेंट उनका मनोबल तोड़ने में लगे हुए हैं, इस समय उनकी लड़ाई सिर्फ घरवालों से ही नहीं बल्कि सलमान खान से भी जारी है। रुबीना ने कई मौकों पर सलमान खान से भी पंगा लिया है।

Recommended Video

    Bigg Boss 14: Sonali Phogat की इस हरकत पर भड़के Salman Khan, लगाई क्लास | वनइंडिया हिंदी
    रुबीना ने दिया अल्टीमेटम

    रुबीना ने दिया अल्टीमेटम

    अब रुबीना दिलैक को लगने लगा है कि सलमान खान उन्हें जानबूझकर हर सप्ताह निशाने पर लेते हैं। बिग बॉस 14 के हालिया एपिसोड पर नजर डालें तो रुबीना, सलमान खाने के उस रवैये से नाराज दिखाई दे रही हैं। रुबीना ने अब शो के मेकर्स के अल्टीमेटम दिया है कि अब अगर वीकेंड का वार में सलमान खान उन्हें बिना वजह निशाने पर लेते हैं तो वह खुद शो छोड़कर चली जाएंगी।

    इस हफ्ते रुबीना के हुए कई झगड़े

    इस हफ्ते रुबीना के हुए कई झगड़े

    रुबीना दिलैक का गुस्सा इस वजह से ज्यादा बढ़ा है कि घर में इस हफ्ते उनके कई झगड़े हुए जिसमें उन्होंने खुलकर अपना पक्ष रहा, इस बार भी अगर सलमान उन्हें नहीं समझेंगे तो वह शो छोड़देंगी। बता दें कि बिग बॉस हाउस में रुबीना को कभी एजाज खान संग खाने को लेकर तो राहुल संग बहस करते देखा गया है। इस बीच वह सोनाली फोगाट से भी टक्कर लेती दिखाई दी हैं। इन सब झगड़ों की वजह से रुबीना को लगता है कि इस बार फिर सलमान खान उन्हें गलत साबित करने की कोशिश करेंगे।

    पति को सुनाने पर सलमान से नाराज हैं रुबीना

    पति को सुनाने पर सलमान से नाराज हैं रुबीना

    बिग बॉस हाउस में रुबीना को भले ही पति अभिनव का साथ मिला है लेकिन घर वाले उन्हें लगातार निशाने पर ले रहे हैं। रुबीना ने हर मौके पर खुद को बिल्कुल ठीक बताया लेकिन दूसरे कंटेस्टेंट पर उन्हें प्रवोक करने के आरोप लगा रहे हैं। रुबीना को लगता है कि घर का दूसरे सदस्य जानबूझकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। रुबीना इस बात से भी सलमान से नाराज है क्योंकि पिछले सप्ताह उन्होंने अभिनव शुक्ला को काफी कुछ सुनाया था। सलमान ने उस समय रुबीना के False Narrative वाले बयान पर फटकार लगाई थी।

    यह भी पढ़ें: BB14 Video: रुबीना दिलैक ने सोनाली फोगाट से पूछा- किस तरह की मां हो तुम, अपनी बेटी को...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+