BB14 Video: रुबीना दिलैक ने सोनाली फोगाट से पूछा- किस तरह की मां हो तुम, अपनी बेटी को...

नई दिल्ली। Bigg Boss News: बिग बॉस हाउस का माहौल इस समय गरमाया हुआ है। एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) के बीच झड़प दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में सामने आए नए प्रोमो में रुबीना और सोनाली के बीच तीखी बहस होती दिखाई दी। यह वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर काफी वायरल हो रहा है, इसमें देखा जा सकता है कि सोनाली फोगाट अपना नेम प्लेट तोड़े जाने से नाराज हैं, वह घरवालों को सुनाते हुए बोलती है कि जो भी है सामने आकर लड़ाई करे।

सोनाली फोगाट के बदले तेवर

सोनाली फोगाट के बदले तेवर

बता दें कि बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच बहस बढ़ गई है, घर में अपनी धाक जमाने के लिए सोनाली फोगाट ने भी मिजाज गरम कर लिया है। शुरू में शांत नजर आने वाली सोनाली फोगाट इस हफ्ते नॉमिनेट होने के बाद काफी नराज चल रही हैं। बीते एपिसोड में उन्होंने रुबीना के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी निंदा हुआ।

रुबीना दिलैक और सोनाली के बीच घमासान

रुबीना दिलैक और सोनाली के बीच घमासान

बिग बॉस के नए प्रोमो में एक बार फिर रुबीना दिलैक और सोनाली फोगाट में घमासान देखने के मिला है। प्रोमो से पता चलता है कि सोनाली फोगाट अपनी किसी चीज के टूटने से नाराज हैं। वह घरवालों को खुली चुनौती देती हैं कि जिसने भी उनका नाम तोड़ा है, वह सामने आकर लड़े। इस बीच रुबीना आगे आती हैं और कहती हैं कि उन्होंने तोड़ा है। इन सब के बीच निक्की तंबोली भी सोनाली फोगाट पर बरस पड़ती हैं।

इस बात को लेकर भड़कीं सोनाली

इस बात को लेकर भड़कीं सोनाली

प्रोमो में सोनाली कहती हैं, जिसने मेरा नाम तोड़ है, उसकी औकात नहीं है सामने आकर लड़ने की। इस बीच रुबीना बोलती हैं तो सोनाली उन्हें चुप रहने की सलाह देती हैं। इस पर रुबीना ने कहा, आप मुझे 'अपशब्द' ना बोले तो अच्छा है...फिर रुबीना ने कहा कि मैंने तोड़ा है आपका नाम...मेरेको अपशब्द बोलेंगी आप?' इस पर सोनाली फोगाट कहती हैं 'तुझे नहीं बोला।'

रुबीना बोलीं- अपनी बेटी को भी बोलेगी ऐसा

रुबीना बोलीं- अपनी बेटी को भी बोलेगी ऐसा

दोनों की बीच बहस इस कदर बढ़ जाती है कि घर के अन्य सदस्यों को बीच बचाव के लिए आना पड़ता है। अपशब्दों को लेकर रुबीना ने सोनाली फोगाट से कहा, 'तुम्हारी खुद की बेटी है, बोलोगी उसे अपशब्द? कैसी मां है फिर?' रुबीना बिग बॉस से सोनाली फोगाट के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रही हैं, उन्होंने कहा कि इस घर में सोनाली संग वह खुद के सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं।

Video देखने के लिए यहां करें क्लिक

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+