Bigg Boss में पहली बार पति अभिनव पर भड़कीं रुबीना, कहा- 'Shut up और मेरी बात सुनो...'
Bigg Boss में पहली बार पति अभिनव पर भड़कीं रुबीना, कहा- 'Shut up और मेरी बात सुनो...'
मुंबई: Bigg Boss 14: बिग बॉस-14 के घर में रविवार के वीकेंड के वार में रुबीना दिलैक को एक खास तरह का इम्युनिटी स्टोन मिला है। जिसका वह पूरे सीजन में कभी भी नॉमिनेशन से बचने के लिए कर सकती हैं। लेकिन रुबीना को ये इम्युनिटी स्टोन एकता कपूर ने इसी शर्त पर दी है कि वह अपना फैसला खुद लेंगी और पति अभिनव शुक्ला की हर बातों में हामी नहीं भरेंगी, उनके जो भी प्वाइंट ऑफ व्यू होंगे, वो अभिनव के सामने रखेंगी। एकता कपूर ने इसके लिए रुबीना से वादा भी लिया। जिसका असर सोमवार (23 नवंबर) को दिखाये जाने वाले एपिसोड में दिखेगा। जिसमें रुबीना पहली बार अभिनव को Shut up बोलकर चुप कराएंगी।

रुबीना बोलीं- 'Shut up और मेरी बात सुनो...'
सोमवार को दिखाये जाने वाले एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि आज (23 नवंबर) को नॉमिनेशन टास्क दिया जाएगा। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि एजाज खान राहुल को नॉमिनेट ना करने के लिए अभिनव शुक्ला को बोलते हैं। इस पर अभिनव जवाब देते हैं, कि ऐसा हो ही नहीं सकता कि वो राहुल को बेघर होने के लिए नॉमिनेट ना करें...क्योंकि उन्होंने उनकी पत्नी रुबीना को डिस-रिस्पेक्ट किया है।
इसी के बाद रुबीना और अभिनव में नॉमिनेशन को लेकर बातचीत होती है, जिसमें रुबीना अभिनव को कहती है, ''Shut up और मेरी बात ध्यान से सुना।'' इसी पर शो का प्रोमो खत्म हो जाता है।

रुबीना ने बताया आखिर क्यों अभिनव की हर बात में भरती हैं हामी?
इम्युनिटी स्टोन के टास्क के लिए एकता कपूर ने पूरे घर में से दो लोगों को चुना था। दिसमें रुबीना और निक्की तंबोली शामिल थीं। जब एकता कपूर रुबीना से अकेले में बात करते हुए पूछती हैं कि आखिर क्यों उनका हर फैसला अभिनव से इन्सपायर होता है? आखिर क्यों रुबीना हर बार अभिनव की बातों में हामी भरती हैं? इसका जवाब देते हुए रुबीना कहती हैं,'' ऐसा नहीं है कि वो अपना हर फैसला अभिनव की बातों को सुनकर लेती हैं, लेकिन वो ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहती हैं, जिससे ऐसा लगे कि अभिनव का वो डिस-रिस्पेक्ट कर रही हैं।'

एकता से रुबीना ने किया ये वादा
रुबीना कहती हैं कि कई बार उनको लगता है कि अभिनव का फैसला भी गलत हो सकता है लेकिन फिर भी वो उसे मान लेती हैं क्योंकि उन्हें इस बात का डर है कि अगर वो अभिनव की बातों के खिलाफ जाएंगी तो वो अनजाने में उनको हर्ट या बेइज्जत जैसा महसूस ना करा दें।
रुबीना की बातों को सुनकर एकता कहती हैं कि आपका डर एक तरफ से सही भी है लेकिन हर बार हां में हां मिलाने पर आपकी पर्सनालिटी खोते जा रही है। अपने मुद्दे और अपने विचार रखने से आप अभिनव को हर्ट नहीं करेंगी।
इसके बाद रुबीना एकता कपूर से वादा करती हैं कि वो अब अपने फैसलों के बारे में अभिनव से बात करेंगी... और जो उन्हें सही लगेगा वो ही करेंगी।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications