BB14: राखी सावंत की हरकतों से परेशान हुए रुबीना और अभिनव, 2 करोड़ रुपए देकर छोड़ेंगे शो!
Bigg Boss 14 News: बिग बॉस 14 में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के प्यार में राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अब सारी हदें पार कर दी हैं। कई बार अभिनव को लेकर राखी और रुबीना के बीच बहस देखने को मिली है, यहां तक की सलमान खान ने भी राखी को समझाया था कि वह अपनी लाइन क्रॉस ना करें। लेकिन राखी सावंत, अभिनव के प्यार में इस कदर पड़ गई हैं कि उन्हें अब किसी की परवाह नहीं है। वहीं, अभिनव और रुबीना के लिए राखी के साथ बिग बॉस हाउस में रहना मुश्किल हो गया है।

राखी सावंत ने पार की सारी हदें
बिग बॉस 14 में चैलेंजर बन कर आईं राखी सावंत से शुरू-शुरू में अभिनव और रुबीना की अच्छी दोस्ती हो गई थी। लेकिन जैसे-जैसे शो अपने आखिरी पड़ाव की ओर पहुंच रहा है, वैसे-वैसे राखी के लिए अभिनव और रुबीना के दिल में रिस्पेक्ट खत्म होती जा रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि रुबीना-अभिनव अब राखी सावंत को देखना भी पसंद नहीं करते। नौबत यहां तक आ गई है कि राखी सावंत के चलते अभिनव और रुबीना के शो छड़ने की चर्चा होने लगी है।

राखी सावंत की हरकतों से परेशान अभिनव
शो में एंट्री लेने के कुछ दिन बाद ही राखी सावंत, अभिनव के पीछे हाथ धोकर पड़ गई थीं, शुरू-शुरू में अभिनव ने भी उनका साथ दिया और राखी की हरकतों को नजरअंदाज करते गए। हाल ही में राखी सावंत द्वारा नाड़ा खींचे जाने के बाद अभिनव का गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है, पिछले वीकेंड का वार में वह सलमान खान से शिकायत करते हुए भावुक भी हो गए थे।

बिग बॉस का घर छोड़ सकते हैं रुबीना-अभिनव
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब आने वाले एपिसोड में अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक घर छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं। इस कपल के शॉकिंग फैसले का कारण राखी सावंत को बताया जा रहा है, जिनका आज के एपिसोड में रुबीना से झगड़ा होने वाला है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में राखी सावंत, अभिनव शुक्ला को ठरकी कहती नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर सामने आए एक प्रोमो में राखी सावंत कहती हैं कि अभिनव अपनी पत्नी के इशारे पर नाचता है।

राखी और रुबीना के बीच खतरनाक लड़ाई
राखी सावंत की इन कड़वी बातों को सुनने के बाद रुबीना अपना आपा खो देती हैं। रबीना इस कदर गुस्सा हो जाती हैं कि वह राखी सावंत पर एक बाल्टी पानी डाल देती हैं। रुबीना की इस हरकत के बाद राखी भी कहां चुप रहने वाली थीं, गुरुवार रात ऑन एयर होने वाले एपिसोड में राखी और रुबीना के बीच खतरनाक वाला झगड़ा देखने को मिलेगा। इस दौरान अभिनव शुक्ला भी राखी सावंत पर गरजते नजर आएंगे, वह रुबीना से कहते हैं कि राखी सावंत अब अपनी हदें पार कर रही है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: राखी ने फिर से लांघी मर्यादा, अभिनव को कहा कुछ ऐसा की रुबीना ने खोया आपा, बेघर होने का खतरा












Click it and Unblock the Notifications