बिग बॉस 14: राखी सावंत को बचपन में इस कारण से एक रिश्‍तेदार से पड़ी जमकर मार, दिखाए टांके

बिग बॉस 14: राखी सावंत को बचपन में इस कारण से एक रिश्‍तेदार से पड़ी जमकर मार, दिखाए टांके

Rakhi Sawant news: बिग बॉस 14 में राखी सावंत के आने से नया मोड़ आ चुका है। बिग बॉस के घर में हर दिन राखी सावंत की पर्सनल जिंदगी से जुड़े नया खुलासा हो रहा है। राहुल सावंत ने राखी सावंत की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले वहीं अब राखी सावंत ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई रहस्‍य खोले है। वो अब तक अपने कई इंटरव्‍यू में बात चुकी है कि उन्‍होंने बचपन से लेकर अब तक कई दुख सहे वहीं अब राखी ने बिग बॉस के घर में राहुल महाजन से आपबीती सुनाई है। आइए जानते हैं राखी सावंत से जुड़े जीवन के वो सच जिसका उन्‍होंने खुलासा किया।

इस रिश्‍तेदार से पड़ी जमकर मार, दिखाए टांके

इस रिश्‍तेदार से पड़ी जमकर मार, दिखाए टांके

राखी सावंत ने अपने शरीर पर टांके के निशान राहुल को दिखाए और बताया कि उनके घर में कैसा माहौल हुआ करता था। राखी ने बताया कि एक डांसर होने की वजह से उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बिग बॉस के घर में गार्डन एरिया में जब राहुल बैठे होते है राखी उनसे कहती है कि देख मेरे टांके, मेरे मामा मुझे बचपन में मारते थे और अब वो जिंदा नहीं है। राखी ने बताया कि उनके घर में उन्‍हें बालकनी में खड़े होने तक की परमीशन तक नही थी। यहां तक की आईब्रो, वैक्सीन जैसी चीजें कराने की मेरे घर में महिलाओं को परमिशन नहीं थी। आगे राखी ने कहा पता नहीं कैसे लोग थे यार।

राखी ने बताया क्यों शादी के लिए आए रिश्‍ते नहीं हुए पक्‍के

राखी ने बताया क्यों शादी के लिए आए रिश्‍ते नहीं हुए पक्‍के

राहुल ने राखी से पूछा कि क्या मामा, पापा दोनों ऐसा करते थे और मम्मी उन्हें सपोर्ट करती थी? राखी ने कहा अब घर की औरत को बोलना मना था। अब चीजें बदल चुकी है। मेरे लिए कई सारे रिश्ते आए पर सब चले गए क्योंकि मैं डांसर हूं। हम बॉलीवुड में होते हैं तो लोग जज करते हैं कि हम कैरेक्टरलेस हैं। बॉलीवुड में होना गुनाह है क्या? डांसर होना गुनाह है क्या?

राखी सावंत ने राहुल महाजन की फाड़ी धोती

राखी सावंत ने राहुल महाजन की फाड़ी धोती

बता दें कि बिग बॉस में राखी बता रही हैं कि उनके ऊपर जूली नाम की महिला की आत्‍मा आ गई है वहीं राखी इस नौटंकी के दौरान राहुल महाजन की धोती भी फांड देती है जिस पर राखी पर घर वाले जमकर गुस्‍सा होते हैं। अली बोलते हैं कि वो ये टास्क नहीं होने देंगे। अब आने वाले एपिसोड में ये देखना मजेदार होगा कि ये टॉस्‍क पूरा होता है कि नहीं?

https://www.filmibeat.com/photos/kylie-jenner-55099.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+