मनु पंजाबी-निक्की तंबोली पर भड़के Rakhi Sawant के NRI पति, 'औकात' वाले शब्द पर बोले- मैं 6 बिलियन का मालिक हूं
नई दिल्ली। Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत इस समय टेलीविजन के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के सीजन 14 में दिखाई दे रही हैं। इस शो के चलते राखी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं और हर एपिसोड में कुछ ना कुछ ऐसा कर देती हैं कि खबरों में आ ही जाती हैं। हाल ही के एक एपिसोड में राखी सावंत की अन्य प्रतियोगी मनु पंजाबी और निक्की तंबोली के साथ लड़ाई हो गई थी। जिसके बाद राखी के एनआरआई पति रितेश अब उनके बचाव में उतरे हैं। साथ ही उन्होंने मनु और निक्की को जमकर लताड़ भी लगाई है।

राखी के सपोर्ट में उतने पति रितेश
शो के इस एपिसोड में जब राखी ने निक्की तंबोली और मनु पंजाबी को लेकर कुछ आपत्तिजनक बातें कहीं तो जवाब में मनु और तंबोली ने भी राखी के करियर और औकात को लेकर सवाल खड़े कर दिए। अब एक इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत के पति ने निक्की तंबोली की आलोचना की है। साथ ही उन्होंने मनु पंजाबी के औकात शब्द का जवाब भी दिया है। रितेश ने स्पॉटबॉयई को दिए इंटरव्यू में कहा है कि राखी ना केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है।

निक्की पर क्या बोले राखी के पति?
रितेश ने कहा, 'वो निक्की जिन्होंने केवल तीन दक्षिण भारतीय फिल्में की हैं और 2019 में ही अपना करियर शुरू किया है, वह राखी के अनुभव पर सवाल खड़े कर रही हैं। मुझे लगता है कि उन्हें विकीपीडिया पर जाकर उसे पढ़ना चाहिए और फिर उन्हें खुद ही पता चल जाएगा कि उनकी उपलब्धियां क्या हैं। राखी केवल यहां ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं।'

रितेश- उसकी अपनी क्या औकात है?
राखी के पति ने मनु पंजाबी को लेकर कहा, 'वो मनु पंजाबी ने कहा, 'राखी, तेरी औकात क्या है?' मैं पूछता हूं उसकी अपनी क्या औकात है? उसका केवल 1.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर का टर्नओवर है और मैं 6 बिलियन डॉलर का मालिक हूं। और उन्होंने (राखी) मुझसे शादी की है। यहां कोई तुलना ही नहीं है। किसी भी इंसान की औकात उसके पैसे से नहीं बल्कि उसके व्यवहार से होती है और उन्हें ये बात समझनी चाहिए।'

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें हाल ही के एक एपिसोड में राखी सावंत निक्की तंबोली के बारे में कहती हैं, 'मर्दों को कोने में लेकर बैठी है, चुगलखोर।' निक्की को राखी की ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने इसका विरोध किया। साथ ही कहा कि हर कोई जानता है कि राखी ने बीते 15 साल में किस तरह का काम किया है। इसके साथ ही मनु पंजाबी भी निक्की और उनकी दोस्ती पर सवाल उठाने को लेकर राखी की आलोचना करते हैं। वह कहते हैं, 'आपकी औकात क्या है कि आप मुझे बोलोगी?'












Click it and Unblock the Notifications