Bigg Boss 14 में दोबारा एंट्री से पहले विकास गुप्ता ने वीडियो शेयर कर कहा-'शो जीतना अब मेरी जरूरत है'
Bigg Boss 14 में दोबारा एंट्री से पहले विकास गुप्ता ने वीडियो शेयर कर कहा-'शो जीतना अब मेरी जरूरत है'
Bigg Boss 14: Vikas Gupta share a video before re-entry the BB house:विकास गुप्ता 'बिग बॉस 14' में दोबारा एंट्री कर चुके हैं। जिसका प्रोमो वीडियो कलर्स चैनल ने जारी भी कर दिया है। शो में एंट्री से पहले थोड़े देर पहले ही विकास गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स के लिए लाइव वीडियो किया। जो वायरल हो रहा है। वीडियो में विकास गुप्ता ने बताया कि वो बिग बॉस-14 में दोबारा एंट्री कर रहे हैं। इसके अलावा विकास गुप्ता ने अपने फैन्स और सपोर्टर को धन्यवाद कहा।

विकास गुप्ता ने वीडियो में कहा- शो जीतना मेरी मजबूरी है
विकास गुप्ता ने वीडियो जारी कर कहा, ''बहुत दिनों के बाद लाइव आया हूं...क्यों लाइव आया हूं...वो तो आपको पता चल ही जाएगा। अपने सारे फैन्स को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे बहुत से मैसेज आए, आपने ढेर सारा प्यार दिया...सबके लिए थैंक्यू। जिस तरीके से देश के लोगों ने मेरा सपोर्ट किया है, उसके लिए दिल से थैंक्स। मेरे लिए ये शो जीतना बहुत जरूरी है। ये मेरा सपना नहीं बल्कि शो को जीतना मेरी मजबूरी है। मैं अच्छा करूंगा, आप सबको बिल्कुल भी निराश नहीं करूंगा। मुझे प्लीज सपोर्ट करते रहिए, आपके साथ की मुझे जरूरत है।''
विकास गुप्ता की आर्थिक परेशानियों का शो में हो चुका है जिक्र
बिग बॉस-14 के घर में विकास गुप्ता ने खुद इस बात को माना है कि उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं चल रही है। उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में वीकेंड के वार में सलमान खान ने भी कहा था। सलमान खान ने कहा था कि खुद विकास गुप्ता ने शो में आने से पहले उन्हें बताया था कि उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है।
विकास गुप्ता की बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री का टेलिकास्ट 21 दिसंबर यानी मंगलवार के एपिसोड में किया जाएगा। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि विकास गुप्ता का घर में जबरदस्त कमबैक करते हैं। उनको देखकर सभी घरवाले खुश हो जाते हैं हालांकि अर्शी खान की प्रतिक्रिया इसपर डेड होती है। अर्शी खान को धक्का देने की वजह से ही बिग बॉस हाउस से विकास गुप्ता बाहर किए गए थे।
केरल के कपल ने ऐसा फोटो शूट कर मचाया धमाल, देखिए HOT PICS












Click it and Unblock the Notifications