Bigg Boss 14: पैसों की तंगी से जूझ रहा राखी सावंत का परिवार, देवोलीना से कही अपनी तकलीफ

Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, शो की सबसे चहेती कंटेस्टेंट राखी सावंत कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। हाल ही में राखी सावंत ने देवोलीना भट्टाचार्जी से अपनी आर्थिक परेशानी का जिक्र किया। राखी सावंत ने कहा कि वर्तमान में उनके परिवार को पैसों की बहुत जरूरत है। राखी के मुताबिक वह आज जिस प्रकार चुनौतियों का सामना कर रही हैं, इसके लिए उन्हें अपने परिवार से प्रेरणा मिलती है।

राखी सावंत ने देवोलीना से शेयर किया अपना दर्द

राखी सावंत ने देवोलीना से शेयर किया अपना दर्द

राखी सावंत इससे पहले भी कई बार अपनी आर्थिक चुनौतियों का जिक्र कर चुकी हैं। राखी की मां वर्तमान में कैंसर से जूझ रही हैं, अस्पताल में उनका इलाज जारी है। हाल ही में सामने आए बिग बॉस के एक्स्ट्रा मसाला क्लिप में राखी सावंत ने अपने घर की परेशानियों का जिक्र किया। राखी सावंत ने कहा कि वह अपने घर में कमाने वाली इकलौती सदस्य हैं, घर का खर्च चलाने के लिए उनके ऊपर बहुत दबाव है।

राखी सावंत ने हस्बैंड को लेकर की ये बात

राखी सावंत ने हस्बैंड को लेकर की ये बात

राखी सावंत ने देवोलीना से यह भी बताया कि वह कैसे वर्षों से अपने बलबूते पर परिवार का ख्याल रख रही हैं। देवोलीना से खुलकर बातचीत में राखी ने स्पष्ट रूप से कहा, 'मुझे पैसों की बहुत जरूरत है यार, मैं अपने हस्बैंड से एक पैसा नहीं मांगती हूं, अभी तक मुझे यह भी पता नहीं कि वह मेरा हस्बैंड है भी या नहीं। ऐसा नहीं है, उसने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। मैंने उसे अपना अकाउंट नंबर दिया है, ता कि मेरे सिस्टर के अकाउंट में पैसे डाले, वो जॉब पर नहीं जा रही।'

राखी सावंत ने क्यों कहा- ये मजाक नहीं है

राखी सावंत ने क्यों कहा- ये मजाक नहीं है

राखी सावंत आगे कहती हैं, ऐसे कोरोना टाइम पे उसके दो बेटे हैं, उसको घर चलाना है। मैंने पति से कहा है कि मेरी मां के जो भी खर्चे हैं वो अकाउंट में डाल देना, अभी तो कमा के आई थी मैं, लेकिन दो सर्जरी और हॉस्पिटल का बहुत लंबा-चौड़ा बिल आता है भाई। इस दौरान राखी सावंत भावुक हो जाती हैं और कहती हैं। यह मजाक नहीं है। राखी ने कहा, मुझे पता नहीं मेरे अकाउंट में जीरो बैलेंस होगा। मुझे डांस और एक्टिंग के अलावा कुछ नहीं आता, और मैं क्या काम करूं। मैं अपनी लिए कहां जीती हूं।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस के घर में राखी ने खोला अपनी वैवाहिक जिंदगी का दर्द, यूसर्ज बोले- मेरे दिल में राखी के लिए बहुत सम्मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+