सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई दिखें Bigg Boss 14 के सेट पर, एक साथ दिया पोज, देखें तस्वीरें

सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई दिखें Bigg Boss 14 के सेट पर, एक साथ दिया पोज, देखें तस्वीरें

Bigg Boss 14 Update: Rashami Desai Reunites with Sidharth Shukla: 'बिग बॉस 14' में बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला रविवार (24 जनवरी) को वीकेंड के वार में दिखने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रश्मि देसाई (Rashami Desai) और टीना दत्ता (Tina Dutta) भी नजर आएंगी। असल बिग बॉस-14 के सेट पर रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला और टीना दत्ता को एक साथ देखा गया है। टीवी शो 'उतरन' में रश्मि देसाई और टीना दत्ता एक साथ नजर आई थीं। बिग बॉस-14 के सेट पर शनिवार को सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रश्मि देसाई और टीना ने कैमरे के लिए पोज भी किया। जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।

Sidharth Shukla

हालांकि इस बात की कोई सूचना नहीं है कि तीनों एक्टर एक साथ बिग बॉस-14 में दिखने वाले हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की खबरों के बारे में जानकारी देने वाले कई सोशल मीडिया हैंडल ने सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और टीना दत्ता की तस्वीरें शेयर की है। ये दूसरी बार है जब रश्मि बिग बॉस 14 के सेट पर नजर आईं वहीं टीना ने पहली बार यहां बिग बॉस के सेट पर विजिट किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान इस बार वीकेंड के वार एपिसोड में रविवार को नहीं दिखने वाले हैं। असल में अपने बिजी शेड्यूल की वजह से सलमान खान वीकेंड के वार के एपिसोड नहीं आ पाएंगे। कई मीडिया रिपोर्ट में लिखा गया है कि सलमान खान इस वीकेंड पर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में जाएंगे। वरुण और नताशा आज (24 जनवरी) को अलीबाग में शादी करने वाले हैं।

बिग बॉस-13 में अपने झगड़ों को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई काफी चर्चा में रहे थे। बिग बॉस-13 में रश्मि और सिद्धार्थ दोनों एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। बिग बॉस-13 के बाहर भी दोनों को एक साथ कहीं नहीं देखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+