बिग बॉस 14: निक्की तंबोली ने जान कुमार पर लगाया जबरदस्ती 'किस' करने का आरोप, बोलीं-मैं परेशान हो चुकी हूं
नई दिल्ली। बिग बॉस 14 में हर दिन सभी कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते बनते बिगड़ते रहते हैं। किसी ना किसी मुद्दे को लेकर घर के सदस्यों के बीच तू-तू मैं-मैं तो हो ही जाती है। लेकिन इस बार सबसे अधिक झगड़े निक्की तंबोली और जान के बीच देखने को मिल रहे हैं। अब निक्की तंबोली ने जान कुमार सानू पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया है। निक्की के आरोपों के चलते कैप्टन अली गोनी बुरी तरह से जान कुमार सानू पर भड़क उठते हैं।

पिंजरे कैद ने तोड़ी जान-निक्की की दोस्ती
दरअसल बिग बॉस 14 के हाउस से हाल ही में रेड जोन हटाया गया है, जिसकी जगह अब पिंजरे ने ले ली है। इस बार बिग बॉस के घरवालों को आपसी सहमति से किन्हीं ऐसे दो सदस्यों का नाम लेना को कहा है, जिन्हें वह जेल भेजना चाहते हैं। इस पर निक्की तंबोली, जान कुमार सानू का नाम लेती हैं। वह जान पर ऐसा आरोप लगाती हैं, जिसे सुनने के बाद घर का हर हैरान रह जाता है।

निक्की तंबोली ने लगाए गंभीर आरोप
कलर्स टीवी चैनल अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि निक्की तंबोली कहती हैं कि मेरे हिसाब से जेल में जान को जाना चाहिए। क्योंकि मेरे मना करने के बावजूद उन्होंने मुझे किस किया जोकि अनुचित है। इसके बाद निक्की जान से कहती हैं कि जब आपने मुझे किस किया था तो मैंने आपको बोला था कि दोबारा यह चीज मत करना। मना करने के बावजूद आप वह करते हैं जोकि वह अनुचित है।
जान ने निक्की के आरोपों पर दी सफाई
इसके बाद अली गोनी जान कुमार को समझाने लगते हैं कि अगर कोई तुम्हें मना करता है तो उस बात को समझो। इस पर जान ने भी जवाब दिया है। निक्की के आरोपों पर सफाई देते हुए जान ने कहा कि, अगर ऐसा है तो फिर क्यों निक्की ने मुझे बदले में किस किया था। इसके बाद निक्की कहती है कि वह चाहती हैं कि, वो यहां से चला जाए, क्योंकि उसकी वजह से मैं बहुत मेंटली डिस्टर्ब हो गई हूं।












Click it and Unblock the Notifications