BB14: नई कैप्टन कविता ने पहले ही दिन स्मोकिंग रूम में एक साथ पवित्रा और शार्दुल को पकड़ा, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा
BB14: नई कैप्टन कविता ने पहले ही दिन स्मोकिंग रूम में एक साथ पवित्रा और शार्दुल को पकड़ा, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा
Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करते ही कविता कौशिक (Kavita Kaushik) बिग बॉस हाउस की कैप्टन बन गई हैं। कविता कौशिक ने कैप्टन बनने के बाद पहले ही दिए पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और शार्दुल पंडित (Shardul Pandita) की क्लास लगाई। कैप्टन बनने के बाद से ही कविता कौशिक अपनी सारी ड्यूटी अच्छे फॉलो कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक साथ स्मोकिंग रूम में जाने को लेकर पवित्रा पुनिया और शार्दुल पंडित को जमकर फटकार लगाई।

पवित्रा कोई बिग बॉस नहीं है: कविता
सोमवार (26 अक्टूबर) अपकमिंग एपिसोड में कविता की शार्दुल पंडित और पवित्रा पुनिया के साथ झगड़ा दिखाई देगा। दरअसल शार्दुल, स्मोकिंग रूम में घुस जाते हैं जहां पहले से पवित्रा होती हैं। कविता इस पर शार्दुल से कहती हैं, आप घर के सबसे ज्यादा नियम तोड़ रहे हैं। आपको घर के निमय नहीं पता है क्या... एक साथ दो लोग स्मोकिंग रूम में नहीं जा सकते है।
इस पर शार्दुल पंडित कहते हैं, 'मैंने पवित्रा से पूछा था।' जिसपर गुस्से में कविता कहती है... , पवित्रा कोई बिग बॉस नहीं है, यहां आपको घर के नियम मानने होंगे और घर में एक साथ दो लोग स्मोकिंग रूम में नहीं जा सकते हैं।

आप अभी आकर मुझे मत सिखाएगा: पवित्रा
कविता और शार्दुल की हुई बहस को पवित्रा स्मोकिंग जोन में बैठे हुए सुनती हैं, जिसके बाद पवित्रा कविता को कहती हैं, आप इस तरीके से मेरे साथ बात नहीं कर सकती हैं, आप अभी-अभी आई हैं...मुझे मत सिखाएगा।'
पवित्रा के इस बात पर कविता कहती है... नियम नियम होते हैं। जो सभी को मानने होंगे। आपसे बात करने के लिए क्या मैं नागिन डांस करूं। तभी आप रेड जोन में रह रही हैं।

ऐसे लोगों मैं अपने घर के बाहर खड़ी रखती हूं: कविता
कविता पवित्रा के जवाब से गुस्सा होकर घर वालों के सामने खड़ी होकर कहती हैं, ऐसे लोगों को मैं घर के बाहर खड़ा रखती हूं, आई बड़ी। बिग बॉस ने इस वीडियो का टीजर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
बिग बॉस ने लिखा है, नई कैप्टन कविता कौशिक ने पहले ही दिन दिखाया अपना लीडर अवतार। क्या आप बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड का तड़का देखने के लिए तैयार हैं। ये शो सोमवार (26 अक्टूबर) की रात 10.30 बजे टीवी पर आएगा।
पवित्रा कौशिक की दोस्त और एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने लिखा, कैप्टन ऑन फायर, 'आते ही धमाका, धाकड़ छोरी'।

कविता कौशिक कैसे बनीं आते ही BB14 की कैप्टन
रविवार (25 अक्टूबर) के वीकेंड के वॉर में शो के होस्ट सलमान खान घर के अंदर सभी सदस्यों से तीनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स कविता, नैना सिंह और शार्दुल पंडित किसी एक का नाम लेने के लिए कहते हैं जो रेड जोन में पवित्रा और एजाज खान के साथ रहेंगे।
घर के सदस्यों में से चार लोगों ने नैना सिंह और चार ने शार्दुल पंडित का नाम लिखा। सिर्फ रुबीना दिलैक ने कविता कौशिक का नाम लिखा था। इसके बाद सलमान खान ने सीन पलटा और कहा जिसको आपने बिग बॉस हाउस में रखने का फैसला किया है, वो अब इस घर की नई कैप्टन होंगी।












Click it and Unblock the Notifications