Bigg Boss 14: 12 घंटे से बॉक्स में बंद हैं कविता और जैस्मीन, कैप्टेंसी के लिए कुछ भी करने को तैयार

Bigg Boss 14: में कैप्टेंसी के लिए 12 घंटे से बॉक्स में बंद हैं कविता और जैस्मीन

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 के 46वें दिन कैप्टेंसी को लेकर कविता और जैस्मीन के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली है। बिग बॉस के घर के सबसे मुश्किल टास्क में से एक बॉक्स टास्क है, जिसे ये दोनों कर रही हैं। दोनों अभिनेत्रियां 12 घंटे से ज्यादा वक्त से बॉक्स में बंद हैं और घर के दूसरे सदस्यों के बाहर से परेशान किए जाने के बावजूद अंदर बैठी हैं। बाद में बॉक्स से निकलने वाले प्रतिभागी को ही कैप्टन बनने का मौका मिलेगा। कलर्स ने प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बॉक्स के भीतर से ही दोनों एक दूसरे पर तंज कस रही हैं।

चार लोगों के बीच था टास्क

चार लोगों के बीच था टास्क

बिग बॉस घर में रह रहे लोगों को कैप्टेंसी टास्क देते हैं और इसके विजेता को कैप्टन चुना जाता है। बॉक्स टास्क में घर के चार पूर्व कैप्टन जैस्मिन, कविता, अली गोनी और एजाज के बीच टक्कर थी। एजाज को लगी चोट की वजह से उनकी जगह पवित्रा टास्क में उतरीं। चारों को अलग-अलग कार्टन बॉक्स में बंद कर दिया गया। अली और एजाज की तरफ से खेल रहीं पवित्रा कुछ घंटे के बाद बॉक्स से बाहर आ गए। वहीं जैस्मीन और कविता अभी तक अंदर बैठी हैं।

Recommended Video

    Bigg Boss 14: Salman ने Devoleena-Rashmi पर किया तंज, भड़की एक्ट्रेस | वनइंडिया हिंदी
    पूरे दिन से बॉक्स में बंद कविता और जैस्मीन

    पूरे दिन से बॉक्स में बंद कविता और जैस्मीन

    गुरुवार को ये टास्क शुरू हुआ और कुछ घंटे बाद ही अली पवित्रा के लिए इसमें बने रहना मुश्किल हो गया और वो बाहर आ गए। दूसरी ओर पूरा दिन बीतने के बाद भी ना जैस्मिन बॉक्स से बाहर आई हैं और ना ही कविता। जाहिर है जो बाद सबसे ज्यादा समय तक बॉक्स में रहेगा यानी बाद में कार्टन से बाहर आएगा, वो नया कैप्टन बन जाएगा। ऐसे में कैप्टेंसी के लिए जैस्मीन और कविता में कड़ी लड़ाई है। घर के दूसरे प्रतिभागियों में कुछ कविता को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ जैस्मीन को समर्थन दे रहे हैं। वहीं इनको पसंद ना कर रहे कंटेस्टेंट इनको परेशान कर अपनी भड़ास निकालने से भी नहीं चूक रहे हैं।

    संचालक ने पूछा- कब तक बॉक्स में रहेंगी?

    संचालक ने पूछा- कब तक बॉक्स में रहेंगी?

    कलर्स ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार सुबह जो प्रोमो शेयर किया है। उसमें कविता और जैस्मिन अब भी बॉक्स में बैठी दिख रही हैं और बॉक्स से ही एक दूसरे पर शब्द बाण चला रही हैं। टास्क के संचालक राहुल वैद्य ने उनसे पूछते हैं कि आप दोनों का कब तक बैठने का इरादा है तो इस पर जैस्मिन कहती हैं कि मैं कैप्टन बनना डिजर्व करती हूं। इस पर कविता कहती हैं कि ऐसी बदतमीज इंसान को कैप्टन नहीं बनने देंगी। कविता कहती हैं कि जैस्मिन भसीन मेरे पीछ पड़ गई है। ऐसा लग रहा है जैसे वो मेरी सास है। इस पर जैस्मिन ने कविता पर तंज करते हुए जवाब दिया कि मैं कम से कम ये बोलकर रोती तो नहीं हूं कि हाय क्यों आ गई हूं शो में। आज के शो में क्या होता है ये देखना दिलचस्प होगा।

    ये भी पढ़ें- शूटिंग के बीच बिना हेलमेट बुलेट लेकर निकली अभिनेत्री का कट गया चालान, फोटो शेयर कर सबको कही ये बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+