Bigg Boss 14:वीकेंड का वार में पत्रकार करेंगे एंट्री, राखी सावंत से पूछे पति को लेकर ये सवाल
बिग बॉस 14' में जब से राखी सावंत की एंट्री हुई है तब से वो आए दिन नई नौटंकी कर रही हैं। वहीं राखी की इस शो में एंट्री के बाद से ये बताया जा रहा है कि राखी के रहस्यमयी पति बिग बॉस में जल्द ही एंट्री कर सकते हैं लेकिन अभी तक उनका कोई अता-पता भी नहीं है। वहीं 'वीकेंड का वार' में घर में पत्रकारों की एंट्री होने वाली है जो घरवालों से तीखे सवाल करेंगे और उनका पर्दाफाश करेंगे। जिसमें राखी सावंत की पर्सनल लाइफ और उनके पति से संबंधित सवाल होंगे।

राखी से पत्रकारों ने पूछें ये सवाल
इस बात का खुलासा बिग बॉस मेकर्स द्वारा जारी किए गए एपिसोड के प्रोमो में हुआ।जिनमें सभी घरवाले मीडियाकर्मियों से घिरे हुए हैं और उनसे तीखे और अजीब सवाल कर रहे हैं। इसी दौरान पत्रकारों ने राखी सावंत से उनके पति के बारे में कई सवाल किए। उनसे पूछा कि आप क्यों चर्चा में रहती हो? शायद लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है? हकीकत क्या है? क्या सिर्फ फुटेज बटोरने का जरिया है? रितेश कब लोगों के सामने आएंगे? इस पर राखी जवाब देती हैं, 'मैं शादीशुदा हूं पर पहले रितेश मेरे सामने तो आ जाए।'












Click it and Unblock the Notifications