BB14:'मेरे घरवालों को मना लेना प्लीज...', न्यू ईयर की रात अली से जैस्मिन ने किया प्यार का इजहार, देखें Video

BB14:'मेरे घरवालों को मना लेना प्लीज...', न्यू ईयर की रात अली से जैस्मिन ने किया प्यार का इजहार, देखें Video

Bigg Boss 14 Jasmin Bhasin Aly Goni: बिग बॉस 14 शो से जैस्मिन भसीन और अली गोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडिये न्यू ईयर की पार्टी का है, जिसमें जैस्मीन अपने प्यार का इजहार अली से करती दिख रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। असल में न्यू ईयर की रात 31 दिसंबर को बिग बॉस 14 शो में सभी हाउसमेट के लिए गार्डन एरिया में पार्टी रखी गई थी। इसी पार्टी में अली गोली और जैस्मिन भसीन एक कपल डांस करते दिखते हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैस्मीन अली को कहती हैं, मेरे घरवालों को मना लेना प्लीज...'।

Jasmin Bhasin

जैस्मिन अपने प्यार का इजहार करते हुए अली को कहती हैं, ''मेरे घरवालों को मना लेना प्लीज...लव यू सो मच, तुम बोलेगे तो वो मान जाएंगे।'' जैस्मिन के ये कहने पर अली उनके सिर पर किस करते हैं और कहते हैं, ''हां मैं ऐसा करूंगा, मैं उन्हें फोन करूंगा, तब ये बात कर लेंगे।''

बिग बॉस 14 में कई बार अली गोली और जैस्मिन भसीन के बीच का प्यार और बॉडिंग लोगों को देखने को मिला है। अली गोनी ने इस शो में एंट्री ही जैस्मिन के लिए की थी। उन्होंने कई बार ये बोला भी है। शो में दोनों हमेशा एक-दूसरे का सर्पोट करते नजर आते हैं।

दोनों की जोड़ी को लेकर कई बार घरवालों ने भी उनको पूछा है लेकिन दोनों ने सिर्फ एक-दूसरे को हमेशा दोस्त ही बताया है। आखिर में अली और जैस्मिन भसीन ने नए साल के जश्न के दौरान अपने प्यार का इजहार कर ही दिया है।

वहीं बिग बॉस हाउस में न्यू ईयर पार्टी नया कैप्टेंसी टास्क लेकर आया है। बिग बॉस ने पार्टी के बीच एक नया कैप्टेंसी टास्क शुरू किया, जिसमें गार्डन एरिया को तीन अलग-अलग पार्टी जोन में सजाया गया है। जो कैप्टेंसी के दावेदार अर्शी खान, राहुल महाजन और राखी सावंत के लिए है। टास्क के दौरान बोला गया है कि अर्शी खान, राहुल महाजन और राखी सावंत तीनों दावेदारों में से जिनके एरिया में ज्यादा हाउसमेट पार्टी करेंगे वो इस राउंड के विजेता होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+