Bigg Boss 14: सिद्धार्थ शुक्ला पर फूटा सारा का गुस्सा, कहा- 'एक टास्क के लिए मैं किसी की गोद में कैसे नाचूं'

नई दिल्ली। कलर्स के लोकप्रिय लेकिन विवादित शो 'बिग बॉस का सीजन 14' इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, बीते सोमवार को शो में पहला एविक्शन सिंगर सारा गुरपाल के रूप में हुआ है, जिसके बाद से ही सारा गुरपाल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनी हुई हैं, काफी लोग सारा के आउट होने से खुश नहीं हैं, वो इसके लिए बिग बॉस के सीनियर लोगों को दोषी ठहरा रहे हैं तो वहीं अब इस बारे में सारा गुरपाल ने बड़ा बयान दिया है।

सारा ने ठहराया सिद्धार्थ शुक्ला को दोषी

सारा ने ठहराया सिद्धार्थ शुक्ला को दोषी

एक पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में सारा ने भी अपने बाहर होने का सारा दोष सिद्धार्थ शुक्ला पर मढ़ दिया है, उन्होंने साथ ही पिछले साल के विजेता सिद्धार्थ पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं, सारा ने कहा कि मैं हैरान हूं कि आखिर मुझे किस तरह इस घर से बाहर निकाला गया? , मैंने घर में सारे काम किए, हर नियम का पालन किया, घर में निक्की तंबोली को छोड़कर किसी को भी मुझे कोई परेशानी नहीं थी, निक्की तंबोली ने तो मुझे अपने नाखूनों से नुकसान पहुंचाया था।

'एक टास्क के लिए मैं किसी की गोद में कैसे नाचूं'

'एक टास्क के लिए मैं किसी की गोद में कैसे नाचूं'

लेकिन मैं फिर भी अपने गुस्से को पी गई, घर के सारे लोग मेरे पास मेरा हाल-चाल पूछने के लिए आए थे लेकिन निक्की नहीं आई, गौहर खान और हिना खान को भी मुझसे कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन एक सीनयर को मैं पसंद नहीं आई, अब सिर्फ एक टास्क के लिए मैं किसी की गोद में नाचूं, ये मुझसे नहीं होने वाला इस वजह से मुझे शो से बाहर कर दिया गया, ये सरासर गलत , ये सब नेशनल टीवी पर कैसे संभव है।

एविक्शन का फैसला घर के सीनियर सदस्यों का था

एविक्शन का फैसला घर के सीनियर सदस्यों का था

आपको बता दें कि इस बार एविक्शन का ये फैसला घर के सीनियर सदस्यों हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान को लेना था। उन्होंने सारा को सबसे कमजोर प्रतियोगी बताया और घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस फैसले के बाद से लोग सीनियर्स पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं और इनके फैसले को गलत बता रहे हैं, सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि सारा को शो से नहीं निकाला जाना चाहिए था।

लोगों का फूटा सिद्धार्थ शुक्ला पर गुस्सा

लोगों का फूटा सिद्धार्थ शुक्ला पर गुस्सा

कुछ लोग सिद्धार्थ शुक्ला पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। लोगों का कहना है कि सिद्धार्थ शुक्ला भेदभाव कर रहे हैं और उन्हें शो से बाहर कर देना चाहिए। एक यूजर ने कहा कि सिद्धार्थ पिछले सीजन में बिल्कुल ठीक थे लेकिन वह इस सीजन में बिल्कुल भी अच्छा नहीं कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने इतना तक कहा है कि सिद्धार्थ ने सारा गुरपाल को परेशान किया है। अब सारा को घर से निकालकर सीनियर्स ने ठीक नहीं किया है।


कौन हैं सारा गुरपाल

सारा गुरपाल मूल रूप से पंजाबी सिंगर है, वो एक बेहतरीन डांसर भी हैं, सारा गुरपाल का जन्‍म 19 नवंबर 1991 को हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ है। हालांकि उनकी पढ़ाई-लिखाई चंडीगढ़ में हुई है। सारा गुरपाल ने 2014 में सिमरनजीत सिंह के गाने 'परांदा' से म्‍यूजिक वीडियो में डेब्‍यू किया था। सीरियल 'पवित्र रिश्ता' का एक गाना गाकर सारा ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+