BIGG BOSS 14: राखी सावंत हुईं विनर की रेस से आउट, मौका मिलते ही 14 लाख लेकर छोड़ा शो

Bigg Boss 14 Grand Finale: आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका बिग बॉस-14 के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज (21 फरवरी) टेलीविजन के सबसे चर्चित शो बिग बॉस के 14वें सीजन का ग्रैंड फिनाले का धमाल शुरू हो गया है। इस बीच राखी सावंत ट्रॉफी की रेस से बाहर हो गई हैं, उन्होंने 14 लाख रुपए लेकर बिग बॉस शो छोड़ने का फैसला किया है। इसके साथ ही अब रुबीना दिलैक, अली गोनी, निक्की तंबोली और राहुल वैद्य में से कोई एक आज बिग बॉस 14 की ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी अपने साथ घर लेकर जाएगा। आज फिल्म जगत से भी बड़ी-बड़ी हस्तियां अपना धांसू परफार्मेंस देने बिग बॉस के घर आ रही हैं।

पांच कंटेस्टेंट के बीच कांटे की टक्कर

पांच कंटेस्टेंट के बीच कांटे की टक्कर

बिग बॉस 14 के खिताब को लेकर पिछले कई हफ्तों से राखी सावंत, रुबीना दिलैक, अली गोनी, निक्की तंबोली और राहुल वैद्य के बीच कांटे की टक्कर हो रही है, हालांकि आखिरी फैसला जनता का ही होगा। आज दर्शकों को पता चल जाएगा की बिग बॉस 14 का ताज किस कंटेस्टेंट के सिर पर सजने वाला है। आपको बता दें कि पिछले करीब साढ़े चार महीने से चले आ रहे बीबी14 के विजेता का ऐलान शो के होस्ट सलमान खान करेंगे।

सलमान का स्टनिंग लुक आया सामने

सलमान का स्टनिंग लुक आया सामने

बिग बॉस 14 के फिनाले में चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड से भी बड़े सितारे आज रात दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र और रितेश देशमुख के अलावा अभिनेत्री नोरा फतेही भी आज रात ग्रैंड फिनाले की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मंच पर आ रहे हैं। इतना ही नहीं शो के होस्ट और सुपरस्टार सलमान खान भी ग्रैंड फिनाले पर ठुमके लगाते नजर आएंगे। प्रोमो वीडियो में सलमान का स्टनिंग लुक भी सामने आया है।

अली और जैस्मिन का रोमांस

अली और जैस्मिन का रोमांस

अब तक इससे पहले सलमान को सिर्फ कंटेस्टेंट पर गुस्सा करते और क्लास लगाते देखा गया है। सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट अली गोनी और पूर्व कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन एक रोमांटिक डांस करते नजर आने वाले हैं। उनकी परफॉर्मेंस आज बीबी स्टेज पर आग लगाने वाली है। वहीं शो में एक-दूसरे के कट्टर विरोधी रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य एक साथ डांस परफॉर्मेंस देते नजर आने वाले हैं। दोनों ही अल्लाह दुहाई है गाने पर परफॉर्म करते नजर आएंगे।

रुबीना जीत की बड़ी दावेदार

रुबीना जीत की बड़ी दावेदार

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बिग बॉस 14 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड ऑन एयर होने से पहले ही विजेता के नामों का दावा किया जा रहा है। इस सीजन के विजेता की चर्चा शुरू हो गई है, सोशल मीडिया पर भी फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के जीतने का दावा कर रहे हैं। लेकिन इनमें से एक नाम की चर्चा कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि बिग बॉस 14 की ट्रॉफी रुबीना दिलैक को मिलने वाली है।

किए जा रहे ये दावे

किए जा रहे ये दावे

बता दें कि रुबीना दिलैक की जीत को लेकर लोग पहले से ही सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं, इस बीच मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि रुबीना दिलैक ही बिग बॉस 14 की विजेता बनेंगी। इसके अलावा राहुल वैद्य और अली गोनी के बीच रनरअप के लिए कड़ी टक्कर हो सकती है। वहीं निक्की तंबोली और राखी सावंत बॉटम लिस्ट में आने वाली हैं। बता दें कि जैस्मिन भसीन, अली गोनी के लिए फैंस से वोट करने की अपील कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 का ग्रैंड फिनाले आज, सलमान खान करेंगे परफॉर्मेंस, जानिए बिग नाइट की हर डिटेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+