Bigg Boss 14 में एक और नया ट्विस्ट, सिद्धार्थ, गौहर और हिना के बाद इस सेलेब्रिटी की होने वाली है एंट्री
Bigg Boss 14 में एक और नया ट्विस्ट, सिद्धार्थ, गौहर और हिना के बाद इस सेलेब्रिटी की होने वाली एंट्री
मुंबई: बिग बॉस- 14 (Bigg Boss 14) की शुरुआत हाल ही में हो गई है। बिग बॉस के 14वें सीजन में एक के बाद एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इस सीजन में पहली बार गौहर खान (gauhar khan) सिद्धार्थ शुक्ला (sidharth shukla) और हिना खान (hina khan) सीनियर्स की भूमिका में दिख रहे हैं। अब खबर आ रही है कि बिग बॉस हाउस के चौथे सीनियर गौतम गुलाटी ( gautam gulati) बनने जा रहे हैं। गौतम गुलाटी ने खुद इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। सिद्धार्थ शुक्ला, गौतम गुलाटी और गौहर खान शो के विजेता रह चुके हैं, वहीं हिना खान अपने सीजन में काफी फेमस हुई थीं।

गौतम गुलाटी ने बताया वो BB14 में कब करेंगे एंट्री
गौतम गुलाटी (gautam gulati) ने पांच अक्टूबर को अपने किए ट्वीट में जानकारी दी है कि वह बिग बॉस- 14 के घर में जल्द एंट्री करने वाले हैं। गौतम गुलाटी ने ट्वीट कर बताया है कि वे कब बिग बॉस हाउस में कब आएंगे।
गौतम गुलाटी ने ट्वीट में लिखा, ''मुझे दुख है कि मैं पिछले हफ्ते बिग बॉस में नहीं जा सका क्योंकि मैं अपनी शूटिंग में बहुत बिजी था। लेकिन सोच रहा हूं इन सब को जाने दो फिर मारता हूं एंट्री जल्दी। अकेला.. क्यों बिग बॉस?''
Sad that I could not join big boss last week because of shooting schedule per soch raha hu in sab ko jane do phir marta hu entry jaldi 👻 Akela 😂🦾🦾👶🏻👶🏻 kyun big boss ? @ColorsTV
— Gautam Gulati 🇮🇳 (@TheGautamGulati) October 5, 2020
गौतम के इस ट्वीट से उनके फैंस काफी खुश हैं। पिछले कुछ दिनों से खबर चल रही थी कि गौतम बिग बॉस 14 में दिख सकते हैं। खैर अब बिग बॉस में आने की बात पर गौतम ने खुद ही मुहर लगा दी है।
Recommended Video
बिग बॉस सीजन आठ के विजेता गौतम गुलाटी पिछले साल सीजन 13 में भी पहुंचे थे। गौतम गुलाटी इसके बाद शहनाज गिल और पारस छाबड़ा का 'मुझसे शादी करोगे' रियलिटी शो में होस्ट की भूमिका में नजर आए थे। हालांकि ये शो बढ़ते कोरोना मामलों के बीच मार्च में बंद कर दिया गया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो गौतम गुलाटी फिलहाल सलमान खान के साथ राधे फिल्म में काम रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग को बीच में रोका गया था। हालांकि अब फिल्म की शूटिंग फिर शे शरू हो गई है। फिल्म में गौतम अहम भूमिका में दिखने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications