Bigg Boss 14: फिनाले से ठीक पहले से बेघर हुई ये कंटेस्टेंट, ट्रॉफी के करीब पहुंचे अली गोनी और राहुल वैद्य
Bigg Boss 14 Devoleena Bhattacharjee Eviction: बिग बॉस 14 के इस 'वीकेंड के वार' में एजाज खान के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। निक्की तंबोली और राखी सावंत के फाइनलिस्ट बनते ही अब बिग बॉस में एविक्शन का समय आ गया है, आपको बता दें कि अली गोनी, देवोलीना भट्टाचार्जी, राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक इस बार घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हफ्ते एजाज खान की प्रॉक्सी देवोलीना भट्टाचार्जी को कम वोटों के चलते बिग बॉस 14 से बाहर होना पड़ सकता है।

देवोलीना हुईं शो से बाहर?
गौरतलब है कि बिग बॉस 14 अपने आखिरी सप्ताह में प्रवेश करने वाला है, 21 फरवरी को शो का फाइनल एपिसोड ऑन एयर किया जाएगा। इस बीच बिग बॉस 14 का आखिरी एविक्शन आज 'वीकेंड के वार' में शो के होस्ट सलमान खान करेंगे। बिग बॉस खबरी के ट्विटर हैंडल के हवाले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई कि देवोलीना को शो से बाहर कर दिया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि एजाज खान का भी पत्ता अब शो से कट गया है। आपको बतां दें कि देवोलीना एजाज की प्रॉक्सी बनकर बीबी हाउस में आईं थीं।
Recommended Video

एजाज खान को छोड़ना पड़ा था शो
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक काम को लेकर किए गए कमिटमेंट के चलते एजाज खान ने बीच में ही बिग बॉस शो छोड़ दिया था। हालांकि शो छोड़ने के दौरान उन्होंना वापस आने का वादा किया था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। एजाज की जगह बीबी हाउस में देवोलीना की एंट्री हुई लेकिन फिनाले से एक सप्ताह पहले ही उन्हें घर से बेघर होना पड़ा है। हालांकि अभी तक बिग बॉस की तरफ से देवोलीना के एविक्शन को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

अली गोनी, राहुल वैद्य, रुबीना दिलैक और देवोलीना नॉमिनेट
नॉमिनेशन की बात करें तो इस लिस्ट में सभी छह कंटेस्टेंट्स का नाम शामिल था लेकिन निक्की तंबोली और राखी सावंत के फिनाले वीक में पहुंचे के बाद अब अली गोनी, राहुल वैद्य, रुबीना दिलैक और देवोलीना एविक्शन के लिए आज जनता के फैसले का सामना करेंगे। निक्की और राखी के पास कम से कम वोट थे लेकिन उन्हें फिलाने वीक के लिए चुना गया, इसलिए दोनों ही इस सप्ताह नॉमिनेशन की प्रक्रिया से सुरक्षित हो गईं।

देवोलीना को मिले सबसे कम वोट
रिपोर्ट के मुताबिक देवोलीना को अली, राहुल, रुबीना से सबसे कम वोट मिले हैं जिसकी वजह से उन्हें बीबी हाउस छोड़कर जाना पड़ सकता है। फिलहाल घर में फैमिली वीक राउंड चल रहा है। इसमें प्रतियोगियों के परिवार के सदस्य या करीबी दोस्तों ने शो में अपनी एंट्री की है ताकि वह कंटेस्टेंट्स का मनोबल बढ़ा सकें, बिग बॉस का फिनाले नजदीक है, ऐसे में केंटेस्टेंट के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें: 14 लाख लेकर Bigg Boss के फिनाले में जाने के लिए रोने लगीं राखी सावंत, कहा- मैं मंदिर का घंटा बजाने नहीं आई हूं












Click it and Unblock the Notifications