14 लाख लेकर Bigg Boss के फिनाले में जाने के लिए रोने लगीं राखी सावंत, कहा- मैं मंदिर का घंटा बजाने नहीं आई हूं

14 लाख लेकर Bigg Boss के फिनाले में जाने के लिए रोने लगीं राखी सावंत, बोलीं- मैं यहां मंदिर का घंटा बजाने नहीं आई हूं

Bigg Boss 14: IS Rakhi Sawant enter finale:बिग बॉस सीजन 14 के फिनाले में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हाउस में 'टिकट टु फिनाले' टास्क शुरू हो चुका है। पहले टास्क को जीतकर रुबीना दिलैक ने निक्की तंबोली को फिनाले वीक में पहुंचाया है। रुबीना दिलैक बिग बॉस द्वारा शो के अंत तक नॉमिनेट हैं, इसलिए वो खुद टास्क जीतकर भी फिनाले वीक में नहीं जा पाईं। निक्की तंबोली के बाद अब चर्चा है कि राखी सावंत फिनाले में जाने वाली दूसरी कंटेस्टेंट बनेंगी। हालांकि ये शुक्रवार (12 फरवरी) को दिखाए जाने वाले एपिसोड में दिखाएगा। लेकिन आज दिखाए जाने वाले प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि फिनाले में जाने के लिए दूसरा टास्क राहुल वैद्य, अली गोनी और राखी सावंत के बीच है। बिग बॉस की खबरें देने वाले 'द खबरी' ने ट्विटर हैंडल पर दावा किया है कि उस टास्क के दौरान राखी सावंत 14 लाख रुपए लेकर फिनाले में चली जाती हैं।

Recommended Video

    Bigg Boss 14 के Finale में पहुंची Rakhi Sawant, मेकर्स को मानना पड़ा ये Offer | वनइंडिया हिन्दी
    '14 लाख लीजिए और फिनाले में पहुंच जाइए'

    '14 लाख लीजिए और फिनाले में पहुंच जाइए'

    शुक्रवार (12 फरवरी) को दिखाए जाने वाले प्रीव्यू टीजर में बिग बॉस ने 'टिकट टु फिनाले' के दूसरे टास्क का ऐलान करते हुए कहा, फिनाले में जाने के लिए राहुल वैद्य, अली गोनी और राखी सावंत में से जो भी 14 लाख रुपए का बलिदान करेगा, वो इस अमाउंट को लेकर फिनाले में जा सकता है। राखी सावंत इस टास्क को सुनकर पूरी तरह तैयार हो गईं कि वो 14 लाख रुपए लेकर बिग बॉस के फिनाले में जाएंगी।

    टास्क के दौरान गार्डन एरिया में 14 लाख रुपए का चेक रखा गया था और कहा गया, जो कोई भी इसे उठाएगा वह फिनाले में जाएगा, लेकिन उसी समय जीतने वाली राशि से ये राशि कट जाएगी।

    फिनाले में जाने के लिए रोने लगीं राखी सावंत

    फिनाले में जाने के लिए रोने लगीं राखी सावंत

    राहुल वैद्य और अली गोनी का कहना था कि हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। लेकिन राखी सावंत ये करने के लिए तैयार थीं। इसी दौरान राखी सांवत और अली गोली की जमकर बहस हुई। प्रीव्यू टीजर वीडियो राहुल राखी से पूछते हैं, आप 14 लाख डालने को तैयार हो?, राखी कहती हैं- मुझे फिनाले में जाना है।

    अली गोनी राखी को समझाने की कोशिश करते हैं 14 लाख रुपए एक बड़ी रकम है। यह जीतने वाली राशि है और कोई इसका हकदार है। अली गोनी ने गुस्से में कहा, जो भी जीतने वाला है, 20 हफ्ते मेहनत करके यहां तक पहुंचा है। इसी दौराना राखी सावंत रोने लगती हैं।

    'मैं यहां मंदिर का घंटा बजाने नहीं आई हूं'

    'मैं यहां मंदिर का घंटा बजाने नहीं आई हूं'

    14 लाख रुपए ना लेने के अली गोनी के दबाव बनाने पर राखी सावंत होने लगती हैं। राखी सावंत रोते हुए कहती हैं, ''अरे मेरे दोस्त मैं क्या यहां पूजा करने आई हूं, मैं यहां मंदिर का घंटा बजाने तो नहीं आई हूं। मुझे भी तो फिनाले में जाना है।''

    अब ये आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि आखिर राखी क्या फैसला लेती हैं। लेकिन बिग बॉस की खबरें देने वाले 'द खबरी' ने दावा किया है कि राखी सावंत ने 14 लाख रुपए लेकर फिनाले में एंट्री ले ली है।

    फिनाले वीक से पहले हो सकता है घर से कोई आउट

    फिनाले वीक से पहले हो सकता है घर से कोई आउट

    'द खबरी' ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये भी दावा किया है कि निक्की तंबोली और राखी सावंत अब फिनाले वीक में पहुंच गई हैं। इस हफ्ते के बीच में एक और शॉकिंग इविक्शन (घर से आउट) होगा और आपको बिग बॉस के फाइनलिस्ट मिल जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+