Bigg Boss 14: सलमान ने देवोलिन और रश्मि पर कसा तंज तो एक्ट्रेस बोलीं, 'अपना खुराफाती दिमाग मत लगाओ'

Bigg Boss 14: सलमान ने देवोलिन और रश्मि पर कसा तंज तो एक्ट्रेस बोलीं, 'अपना खुराफाती दिमाग मत लगाओ'

Bigg Boss 14: सलमान खान ने 'बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14)' के बीते रविवार को वीकेंड के वार में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और देवोलिना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) को लेकर एक कमेंट किया था। जिसपर देवोलिना भट्टाचार्जी ने प्रतिक्रिया दी है। सलमान खान ने रूबिना दिलाइक (Rubina Dilaik) को समझाते हुए कहा था कि आप बाहर जितने भी बड़े टीवी स्टार हों लेकिन बिग बॉस में आने के बाद आप एक सबके बराबर हो जाते हैं। जिसका उदाहरण पिछले 13 सीजन में देखने को मिला था, जब कुछ ही हफ्तों के बाद देवोलिना और रश्मि को घर के बाहर निकलना पड़ा था। सलमान खान ने ये बात शार्दुल पंडित और रूबिना दिलाइक के नॉमिनेशन पर बात करते हुए कही थी। आइए जाने देवोलिना ने क्या-क्या कहा?

Recommended Video

    Bigg Boss 14: Salman ने Devoleena-Rashmi पर किया तंज, भड़की एक्ट्रेस | वनइंडिया हिंदी
    देवोलिना बोलीं- अपना खुराफाती दिमाग मत लगाओ

    देवोलिना बोलीं- अपना खुराफाती दिमाग मत लगाओ

    देवोलिना भट्टाचार्जी ने ट्वीट कर बिग बॉस से अपनी नाराजगी जाहिर की। देवोलिना भट्टाचार्जी ने ट्वीट किया, ''रूबिना और शार्दुल को उसी तरह बराबर वोट मिले हैं जैसे मुझे और रश्मि को पहले पड़ाव में आरती से कम वोट मिले थे। बस करो बिग बॉस, बस करो...मुझे न गुस्सा मत दिलाओ...गेम अच्छा चल रहा है न तो अच्छा चलने दो...अपना खुराफाती दिमाग मत लगाओ...।'' आरती बिगबॉस 13 की कंटेस्टें थी, जो टॉप 5 में पहुंची थीं। हालांकि बिगबॉस 13 एक बार घर से बाहर निकलने के बाद देवोलिना और रश्मि ने फिर से सो में एंट्री की थी। रश्मि टॉप 4 में गई थीं।

    देवोलिना ने कहा, मुझे गुस्सा मत दिलाओ

    देवोलिना ने कहा, मुझे गुस्सा मत दिलाओ

    देवोलिना ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''और यह भी मत भूलना कि अभी तक मैं ही बिगबॉस हाउस की पहली और आखिरी क्वीन हूं। इसलिए बता रही हूं गुस्सा मत दिलाना मुझे बिग बॉस...'

    देवोलिना भट्टाचार्जी के इस ट्वीट पर यूजर ने काफी रिएक्ट किए हैं। लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं। हालांकि फिलहाल रश्मि ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है। बिगबॉस 13 में रश्मि और देवोलिना की दोस्ती भी काफी चर्चा में थी।

    शार्दुल पंडित हुए बिग बॉस से बाहर

    शार्दुल पंडित हुए बिग बॉस से बाहर

    रविवार को शार्दुल पंडित और रूबिना दिलाइक में बहुत ही कम वोटों की गिनती की वजह से शार्दुल पंडित शो से बाहर निकल गए हैं। इस हफ्ते नॉमिनेशन में पवित्रा, अली गोनी, अभिनव और राहुल को छोड़कर सब घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं। शो में फिलहाल 10 सदस्य बचे हैं। जिसमें कविता कौशिक और अली गोनी ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+