BB14: अली गोनी पर लगे जैस्मिन को बिग बॉस से बाहर निकालने के आरोप, जानिए उनकी बहन ने क्या कहा

नई दिल्ली। Aly Goni and Jasmin Bhasin: टीवी के चर्चित शो बिग बॉस 14 में दर्शकों को अली गोनी और जैस्मिन भसीन के बीच की केमिस्ट्री देखने को मिली। हालांकि जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) को कम वोटों के चलते घर से बेघर होना पड़ा जिस वजह से उनके फैंस का दिल टूट गया है। जो अली गोनी (Aly Goni) जैस्मिन की विदाई पर फूट-फूटकर रोए थे, अब उन्हीं पर ही 'नागिन' फेम एक्ट्रेस को घर से बाहर निकालने का आरोप लग रहा है। अपने भाई पर लग रहे आरोपों को अली गोनी की बहन इल्हम गोनी (Ilham goni) सहन नहीं कर सकीं और जैस्मिन के फैंस को करारा जवाब दिया।

जैस्मिन के फैंस का फूटा गुस्सा

जैस्मिन के फैंस का फूटा गुस्सा

गौरतलब है कि बिग बॉस के सीजन 14 (Bigg Boss Season 14) में जैस्मिन भसीन और अली गोनी कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुए थे, असल दुनिया में दोनों एक्टर काफी अच्छे दोस्त हैं। अली के बिग बॉस हाउस में आने से जैस्मिन को काफी सपोर्ट मिला, इस दौरान दर्शकों को भी उनके बीच की केमेस्ट्री को जानने का मौका मिला। दुर्भाग्यवशी जैस्मिन अब बिग बॉस का हिस्सा नहीं हैं और कम वोट मिलने के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा। इस बात से एक्ट्रेस के फैंस को बड़ा झटका लगा।

अली पर लगा जैस्मिन को आउट कराने का आरोप

अली पर लगा जैस्मिन को आउट कराने का आरोप

अब सोशल मीडिया पर जैस्मिन भसीन के सपोर्टर अली गोनी को ही उनके घर से निकलने का जिम्मेदार मानने लगे हैं। कई यूजर्स ने अली गोनी पर आरोप लगाया कि उनकी वजह से जैस्मिन भसीन को बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का घर छोड़कर जाना पड़ा। अपने भाई पर लग रहे इन आरोपों पर अब अली गोनी की बहन इल्हम गोनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जैस्मिन के फैंस से कहा कि वह बस अपना गुस्सा निकाल रहे हैं क्योंकि वे शो से जैस्मिन के आउट होने को स्वीकार नहीं कर पा रहे।

जैस्मिन और अली एक दूसरे को जानते हैं: इल्हम

जैस्मिन और अली एक दूसरे को जानते हैं: इल्हम

इल्हम गोनी ने कहा, जैस्मिन, अली और उसके बर्ताव को बहुत अच्छे से जानती है, अब जब कि वह शो का हिस्सा नहीं हैं तो वह चाहती है कि अली गोनी ही विनर बनें। मैं दोनों का बराबर सपोर्ट करती हूं, ये बात दोनों के फैंस बहुत अच्छे से जानते हैं, और वह इसका सम्मान भी करते हैं। सिर्फ कुछ लोग हैं जो अच्छी बातों को नजरअंदाज कर अली को टार्गेट करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस मुकाम पर अब निशाना बनाना और नकारात्मकता फैलाना किसी काम का नहीं है।

जैस्मिन का एविक्शन स्वीकार नहीं पा रहे फैंस

जैस्मिन का एविक्शन स्वीकार नहीं पा रहे फैंस

इल्हम गोनी ने यह भी कहा कि जैस्मिन के बाहर निकलने के लिए अली को दोषी ठहराने वाले कुछ फैंस अपना गुस्सा बाहर निकाल रहे हैं। वह जैस्मिन के एविक्शन को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उनके पास अपना गुस्सा निकारने का यही कारण मिला है, फैंस का यह रिस्पॉन्स इसलिए है क्योंकि वह जैस्मिन से प्यार करते हैं। मैं सिर्फ अपनी बात रखने की कोशिश कर रही हूं ताकि नकारात्मकता को खत्म किया जा सके। बता दें कि इल्हम, अली और जैस्मिन की शादी के लिए पहले ही कहा था कि यह उनका फैसला है।

यह भी पढ़ें: BIGG BOSS 14: राखी सावंत ने टास्‍क के बीच पैंट में कर दी सू सू , रुबीना से बोलीं- किसी से मत बताना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+