बिग बॉस 14 में कविता कौशिक और नैना सिंह को वाइल्ड कार्ड एंट्री, देखिए धमाकेदार प्रोमो

नई दिल्ली। टीवी शो बिग-बॉस का 14वां सीजन इन दिनों चल रहा है। दर्शकों को शो में दो अभिनेत्रियां आज से देखने को मिलेंगी। बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड से ये एंट्री होने जा रही हैं। ये एंट्री कविता कौशिक और नैना सिंह को मिल रही है। शनिवार (24 अक्टूबर) को 'वीकेंड का वार' स्पेशल एपिसोड में दोनों की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। इन दोनों के आने से बिग-बॉस के घर में हलचल बढ़ने का अंदाजा दर्शक लगा रहे हैं।

प्रोमो हुआ रिलीज

प्रोमो हुआ रिलीज

कलर्स टीवी ने कविता और नैना की एंट्री का एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें नैना सिंह और कविता कौशिक 'बाबूजी जरा धीरे चलो' पर परफॉर्मेंस के साथ बिग बॉस के सेट पर एंट्री करती हैं। लैला ओ लैला पर भी कविता कौशिक और नैना सिंह स्टेज पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। नैना सिल्वर गाउन में नजर आ रही हैं और कविता सफेद रंग की फ्लोर गाउन पहने डांस कर रही हैं। कलर्स चैनल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, कविता कौशिक और नैना सिंह आ रही हैं बिग बॉस के घर में पलटने इस गेम का पूरा सीन। देखिए कहानी में आए इस नए ट्विस्ट को वीकेंड का वार पर आज रात 9 बजे।

 वाइल्ड एंट्री के लिए ये नाम भी चर्चा में

वाइल्ड एंट्री के लिए ये नाम भी चर्चा में

सलमान खान की मेजबानी वाला शो बिग बॉस 14 अभी तक अपने दूसरे सप्ताह को पूरा कर चुका है। इस बिग बॉस सीजन में गुरपाल और शहजाद देओल के इविक्शन के बाद दो एजाज खान और पवित्रा पूनिया भी रेड जोन में हैं। वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर नैना सिंह और कविता कौशिक के अलावा सपना सप्पू, प्रतीक सहजपाल, शार्दुल पंडित और रश्मि गुप्ता के नाम भी सामने आए थे। इनमें कविता और नैना आज बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे। बाकी की एंट्री को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

कविता और नैना के आने से बदलेगा घर का माहौल

कविता और नैना के आने से बदलेगा घर का माहौल

दर्शकों का कहना है कि नैना और कविता के आने के बाद बिग-बॉस में हलचल बढ़ सकती है, जो अब तक इस सीजन में कम ही देखने को मिली है। कविता कौशिक टीवी धारावाहिक 'एफआईआर' और नैना सिंह 'कुमकुम भाग्य' में अपने किरदार के लिए पहचान रखती हैं। नैना ने रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में भी अच्छी परफॉर्मेंस दी थी। वहीं कविता सोशल मीडिया पर काफी बेबाकपन से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं और फिटनेस के लिए भी पहचान रखती हैं। कविता और नैना की एंट्री का प्रोमो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+