इन 7 अभिनेत्रियों को सिद्धार्थ शुक्ला कर चुके हैं डेट, Reel सास के साथ भी लड़ा चुके हैं नैन

नई दिल्ली। 'बिग बॉस 13' का खिताब अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता है, इस शो की पूरी जर्नी के दौरान सिद्धार्थ की इमेज एक गुस्सैल और बैड ब्वॉय की रही, हालांकि उनकी इस इमेज का उन्हें फायदा ही हुआ, जिसके दम पर उन्होंने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की, लेकिन इस शो के दौरान सिद्धार्थ की पर्सनल लाइफ पर भी खूब बातें हुईं, उन्हें दिलफेंक, फ्लर्टबाज, लड़कीबाज जैसे विशेषणों से भी संबोधित किया गया।

शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे

इस बात को और बढ़ावा तब मिला जब पूर्व बिग बॉस विनर शिल्पा शिंदे ने ये कह दिया कि वो भी एक वक्त पर सिद्धार्थ शुक्ला के प्यार में गिरफ्तार थीं लेकिन उनके आक्रामक और गु्स्सैल नेचर की वजह से वो उनसे दूर हो गईं, शिल्पा ने कहा था कि सिद्धार्थ अपनी चीजों के लेकर काफी पजेसिव है, इसलिए वो मरने-मारने पर उतर आता है, वो जब उसे डेट कर रही थीं, तब सिद्धार्थ ने उनके साथ कई बार गाली-गलौज और मारपीट की थी, जिसके कारण उनका ब्रेकअप हुआ था।

बहुत सारी ग्लैमरस अभिनेत्रियों संग जुड़ चुका है सिद्धार्थ का नाम

बहुत सारी ग्लैमरस अभिनेत्रियों संग जुड़ चुका है सिद्धार्थ का नाम

वैसे शिल्पा शिंदे कोई पहली अभिनेत्री नहीं हैं, जिनका नाम सिद्धार्थ के साथ जुड़ा है, इससे पहले भी बहुत सारी ग्लैमरस अभिनेत्रियां हैं, जिनके बारे में कहा गया कि सिद्धार्थ शुक्ला इनको भी डेट कर चुके हैं लेकिन सिद्धार्थ का गलत व्यवहार इनकी ब्रेकअप की वजह बना।

आइए जानते हैं कौन हैं वो नाम, जिनका नाम सिद्धार्थ के साथ जुड़ा...

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई

रिलेशनशिप की बात हुई है, तो जाहिर है कि सबसे पहला नाम रश्मि देसाई का ही आएगा, जो कि बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ के साथ ही एक प्रतियोगी थीं, शो में दोनों की बीच एक हॉट कमेस्ट्री देखी गई, इस शो से पहले दोनों टीवी सीरयल 'दिल से दिल तक' में साथ काम कर चुके थे, दोनों के अफेयर की बातें उस वक्त भी सुनी गई थीं, हालांकि बाद में रश्मि देसाई ने ये कहकर सबको चौंका दिया था कि हमारे ब्रेकअप के बाद सिद्धार्थ ने उन्हें सीरयल 'दिल से दिल तक' से निकलवाने की कोशिश की थी।

 शेफाली जरीवाला

शेफाली जरीवाला

'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला मीत बद्रर्स के म्यूजिशियन हरमीत से शादी से पहले सिद्धार्थ को डेट कर चुकी हैं, उन्होंने खुद इस बारे में बिग बॉस में एंट्री करने के बाद बताया था, हालांकि हरमीत से शेफाली की शादी चली नहीं और उनका 2009 में तलाक हो गया, इसके बाद में शेफाली ने एक्टर पराग त्यागी से साल 2004 में शादी कर ली और आज दोनों काफी खुश हैं।

स्मिता बंसल

स्मिता बंसल

बात हैरान करने वाली है लेकिन सच है, सीरयल 'बालिका वधु' में शिव का किरदार प्ले करके लोगों के दिलों पर राज करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला का नाम टीवी अभिनेत्री स्मिता बंसल से भी जुड़ा था, उम्र में सिद्धार्थ से मात्र दो साल बड़ी स्मिता बंसल ने 'बालिका वधु' में सिद्धार्थ की सास (आनंदी की पहले सास फिर मां) का रोल प्ले किया था, ऐसे में जब दोनों के अफेयर की बातें सामने आईं तो लोग हैरान रह गए थे, हालांकि लंबे समय तक इस विषय पर गॉसिप होती रही लेकिन दोनों में से किसी ने इस पर कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

आरती सिंह

आरती सिंह

बिग बॉस के घर में एंटर करने से पहले चर्चा थी कि सिद्धार्थ और आरती सिंह डेट कर चुके हैं, शेफाली बग्गा ने भी खुलासा किया था कि आरती, सिद्धार्थ दोनों एक वक्त पर रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में दोनों की बनी नहीं, हालांकि आरती औैर सिद्धार्थ ने कभी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।

दृष्टि धामी

दृष्टि धामी

टीवी की मशहूर अदाकारा दृष्टि धामी और सिद्धार्थ शुक्ला के अफेयर की खबरें 'झलक दिखला जा' के सेट से आई थीं, कहा जाता है कि दोनों एक्टर शो के दौरान एक-दूसरे के करीब आए और लंबे समय तक डेटिंग की, लेकिन बाद में दोनों की बनी नहीं और फिर दोनों अलग हो गए, फिलहाल दृष्टि धामी, नीरज खेमका के साथ शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं।

पवित्रा पुनिया

पवित्रा पुनिया

सिद्धार्थ शुक्ला और पवित्रा पुनिया ने 'लव यू जिंदगी' में साथ काम किया था। दोनों के भी डेटिंग की चर्चा थी, हालांकि इन्होंने पहले इसे दोस्ती ही कहा था लेकिन बाद में पवित्रा ने ये कहकर सबको चौंका दिया था कि सिद्धार्थ के गुस्से की वजह से उनका ब्रेकअप हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+