गौहर खान ने ट्रोलर को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- सबका विकास सिर्फ ब्रेनवॉश करने में ही हुआ है, शर्मनाक

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अपनी बात बेबाकी से रखने वाली 'बिग बॉस' विनर गौहर खान एक बार फिर से चर्चा में हैं, वजह है, उनको वो Tweet, जो उन्होंने सुपर स्टार सलमान खान के लिए किया था, लेकिन ट्रोलर ने उनके ट्वीट का गलत अर्थ निकाल लिया,जिन्हें कि अब खुद गौहर ने तगड़ा जवाब दिया है।

गौहर ने सलमान खान के लिए किया था Tweet

गौहर ने सलमान खान के लिए किया था Tweet

दरअसल पिछले दिनों 'बिग बॉस शो' के होस्ट सलमान खान ने बिग बॉस हाउस में जाकर घर के टॉयलेट को साफ किया था, जिसकी तारीफ करते हुए गौहर ने ट्विटर पर लिखा था कि ब्रावो! सब अपना काम कर सकते हैं।

'बिग बॉस के बहाने धार्मिक उन्माद फैला रही हैं'

जिस पर लोगों ने निशाना साधना शुरू कर दिया, एक यूजर ने लिखा कि हां सलमान तो अपना काम कर ही रहे हैं लेकिन आप भी अपना काम बखूबी कर रही है, आप 'बिग बॉस के बहाने धार्मिक उन्माद फैला रही हैं, जहां का खाइये, वहीं का गाइए।

गौहर खान ने ट्रोलर को जमकर लगाई लताड़

जिसके बाद गौहर ने उस यूजर को जमकर खरी-खोटी सुनाई, उन्होंने इस सिलसिले में कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं जहां का खाती हूं वहीं रहती हूं, मेरे देश हिंदुस्तान एक सेक्युलर देश है, जहां सारी जाति के लोग बसते हैं, मुझे जो पसंद आएगा उसे सपोर्ट करने का मुझे पूरा हक है, आपकी छोटी और गंदी सोच अपने तक रखिए।

'सबका विकास सिर्फ ब्रेनवॉश करने में ही हुआ है'

जब मैंने विकास गुप्ता को सपोर्ट किया था तब आप कहां थे, क्या आप सो रहे थे, आप धर्म के नाम पर लोगों को अंधाधुन सपोर्ट करते रहिए, सोच आपकी गंदी है, सबका विकास सिर्फ ब्रेनवॉश करने में ही हुआ है, शर्मनाक। मालूम हो कि गौहर खान अक्सर अपने ट्वीट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं, वो ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं, जिसके कारण वो अक्सर ट्रोल भी होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+