निकाय चुनाव: BJP ने रचा इतिहास, कांग्रेस को यहां पहली बार मिली करारी शिकस्त
70 सीटों वाली लातूर महानगरपालिका चुनाव के आंकड़े देखें तो भारतीय जनता पार्टी के खाते में सबसे ज्यादा 38 सीटें आई हैं। कांग्रेस के खाते में महज 30 सीटें गई हैं।
लातूर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के लातूर महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। चुनाव के नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लातूर महानगरपालिका में अब तक कांग्रेस का ही कब्जा रहा है, हालांकि इस बार के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली है और पहली बार बीजेपी इस पर काबिज हुई है।

लातूर महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस की करारी हार
70 सीटों वाली लातूर महानगरपालिका चुनाव के आंकड़े देखें तो भारतीय जनता पार्टी के खाते में सबसे ज्यादा 38 सीटें आई हैं। कांग्रेस के खाते में महज 30 सीटें गई हैं। 2012 निकाय चुनाव में कांग्रेस ने यहां 49 सीटें जीती थी। उस समय बीजेपी का यहां खाता भी नहीं खुला था। हालांकि इस बार बीजेपी ने जबरदस्त वापसी करते हुए निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें हासिल की। लातूर निकाय चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के पीछे सबसे अहम हाथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का बताया जा रहा है। उन्होंने इस चुनाव को लेकर खास रणनीति बनाई और जमकर चुनाव प्रचार किया। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस की मेहनत की वजह से ही भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया।
लातूर महानगरपालिका के लिए मतदान 19 अप्रैल को हुआ। लातूर के साथ-साथ परभणी और चंद्रपुर नगर महापालिका में भी मतदान हुआ। चंद्रपुर नगर महापालिका में भाजपा आगे नजर आ रही है। वहीं परभणी में कांग्रेस आगे है। बता दें कि फरवरी में बीएमसी के साथ-साथ पुणे, नासिक और नागपुर में नगरपालिका चुनाव हुए थे। इन सभी चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। हालांकि बीएमसी में शिवसेना और भाजपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। जिसमें शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी, वहीं बीजेपी दूसरे नंबर पर रही। हालांकि सीटों पर नजर डालें तो शिवसेना को 84 सीटें मिली वहीं बीजेपी के खाते में 82 सीटें आई। हालांकि बीएमसी का मेयर शिवसेना का चुना गया।












Click it and Unblock the Notifications