सलमान को लगा जोर का झटका, र‍िलीज के दूसरे द‍िन ही ऑनलाइन लीक हो गई फिल्म 'भारत'

मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'भारत' को ईद के मौके पर जबरदस्त ओपनिंग मिली है, फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर पहले दिन काफी मोटी कमाई की है लेकिन रिलीज के दूसरे दिन ही फिल्म 'भारत' ऑनलाइन लीक हो गई है, जो कि मेकर्स के लिए बहुत बड़ा झटका है।

तमिल रॉकर्स ने लीक किया 'भारत' को

तमिल रॉकर्स ने लीक किया 'भारत' को

इंड‍ियन एक्सप्रेस की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक सलमान खान की फिल्म 'भारत' को हैकिंग के ल‍िए बदनाम वेबसाइट, तमिल रॉकर्स ने लीक कर द‍िया है, जिसके कारण फिल्म के निर्माताओं को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

100 करोड़ के बजट की है ये फिल्म

आपको बता दें कि सल्लू खान की ये फिल्म 100 करोड़ के बजट की है, फिल्म विश्वकप के दौरान रिलीज हुई है, वैसे ही इस कमाई पर असर पड़ने वाला है, ऐसे में फिल्म के ऑनलाइन लीक होना, निर्माताओं के लिए बड़ी परेशानी है।

पब्लिक ने कहा-पैसा वसूल है 'भारत'

पब्लिक ने कहा-पैसा वसूल है 'भारत'

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' को ऑडियंस की ओर से जबरदस्त रिस्पॉस मिला है। फिल्म में कॉमेडी, इमोशन, ड्रामा, एक्शन सभी कुछ है, फिल्म में कई सीटीमार डायलॉग्स हैं, दबंगई भरा एक्शन है और कुछ इमोशनल सीन्स भी हैं, जो आपको भावुक कर सकते हैं।

'सलमान को भी आती है एक्टिंग'

फैंस ने अनुसार, यह फिल्म उन लोगों के मुंह पर थप्पड़ है, जो कहते हैं कि सलमान खान को एक्टिंग नहीं आती तो वहीं इस बार लोगों ने कैटरीना के लुक के अलावा एक्टिंग की भी तारीफ की है।

बंपर ओपनिंग

बंपर ओपनिंग

फिल्म ने लगभग 42 करोड़ की बंपर ओपनिंग की है और इसी के साथ सलमान खान के 28 साल के करियर की ये 14वीं बंपर ओपनिंग है, फिल्म के लिए 60 प्रतिशत लोगों ने एडवांस बुकिंग करवाई थी।

ये है फिल्म की स्टारकास्ट

ये है फिल्म की स्टारकास्ट

सलमान खान(Salman khan) और कैटरीना कैफ(Katrina kaif) की फिल्म भारत(Bharat) 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ और तब्बू भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में सलमान खान के 5 लुक हैं। वह 18 साल के जवान से लेकर 70 साल के बुजुर्ग के किरदार में हैं। फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। सलमान खान, कैटरीना कैफ और अली अब्बास जफर के साथ तीसरी बार किया है, इससे पहले तीनो 'एक था 'टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' में काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+