ममता बनर्जी को बड़ा झटका, टीएमसी विधायक ने भाजपा का हाथ थामा
Recommended Video
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ी सफलता मिली है। बिद्धनगर के पूर्व मेयर और टीएमसी के विधायक सब्यसाची दत्ता ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में दत्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल और आर्टिकल 370 का खास संबध है क्योंकि पश्चिम बंगाल की मिट्टी में जन्मे यहां और बंगाल के बेटे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ही इसे खत्म किए जाने के लिए आवाज बुलंद की थी। उन्होंने ही एक निशान, एक विधान और एक प्रधान का नारा दिया था।

अमित शाह ने कोलकाता में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज सभी हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध और ईसाई शरणार्थियों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आपको भारत छोड़ने के लिए केंद्र की ओर से कोई दबाव नहीं डाला जाएगा। आप किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा नहीं करें। एनआरसी के पहले हम नागरिकता संसोधन बिल लाएंगे जोकि इस बात को आश्वस्त करेगा कि ये लोग भारत की नागरिकता पाएं। शाह ने इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला।
ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि ममता कह रही हैं कि वह एनआरसी को पश्चिम बंगाल में नहीं लागू होने देंगी, लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि एक-एक घुसपैठियो को भारत से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। आप जानते हैं कि जब वह विपक्ष में थीं तो लेफ्ट सत्ता में था, वह हमेशा इस बात को उठाती थीं कि घुसपैठियों को भारत से बाहर किया जाना चाहिए। बता दें कि शाह देश के गृहमंत्री का जिम्मा संभालने के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications