करीना कपूर को बड़ी जिम्मेदारी, UNICEF ने बनाया नेशनल एंबेसेडर, एक्ट्रेस से शेयर की इमोशनल पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) 2014 से यूनिसेफ इंडिया (UNICEF India) के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा, लैंगिक समानता, मूलभूत शिक्षा, टीकाकरण और स्तनपान जैसे मुद्दों पर काम किया है। लेकिन अब यूनिसेफ ने एक और बड़ी जिम्मेदारी करीना को सौंपी है, जिसके तहत उन्हें राष्ट्रीय राजदूत नियुक्त किया गया है।
जानी मानी भारतीय अभिनेत्री अब यूनिसेफ इंडिया की राष्ट्रीय राजदूत के तौर पर मोर्चा संभालेंगी। दरअसल, करीना कपूर खान बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय नामों में से एक हैं। एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री होने के अलावा उन्होंने सामाजिक सरोकारों के लिए भी काम किया है। जिसके चलते यूनिसेफ इंडिया ने उन्हें राष्ट्रीय राजदूत की जिम्मेदारी सौंपी है।

यूनिसेफ के इस ऐलान पर एक्ट्रेस काफी इमोशनल हुईं। करीन ने एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं इस पद पर आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैंने अथक परिश्रम किया है और पूरे दिल से बहुत मेहनत की है। और अब, आखिरकार, मैं एक राष्ट्रीय राजदूत के रूप में उनके (UNICEF) साथ जुड़ रही हूं। इस पद की निश्चित रूप से बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसे मैं पूरे दिल से स्वीकार करती हूं कि भारत के कोने-कोने में हर बच्चा, चाहे वह कितना भी कमजोर हो, चाहे वह कहीं भी हो, कोई भी हो... प्रत्येक बच्चे को उनका मौलिक अधिकार दिलाने के लिए काम करूंगी।"
करीना ने आगे कहा, "हर बच्चे को जीवन जीने का उचित मौका मिलना चाहिए, उनके जीवन के पहले पांच साल उनकी नींव होते हैं। हर बच्चे को बचपन मिलना चाहिए, पहले पांच साल, एक बार फिर मैं दोहराती हूं, सबसे महत्वपूर्ण और रचनात्मक वर्ष हैं। वे एक अधिकार के हकदार हैं - सुरक्षा का अधिकार, लैंगिक समानता का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, प्राथमिक शिक्षा, सुरक्षित वातावरण, स्वास्थ्य और पोषण। वे मूल रूप से जीवन में उचित अवसर के हकदार हैं।"
उन्होंने कहा, "मेरा मतलब बच्चों को खेल, नाटक, पेंटिंग, कला, पढ़ाई, जैसी चीजों में शामिल करना, जो हम करने की योजना बना रहे हैं। और यही मैं चाहता हूं। मुझे लगता है कि ये दो चीजें सबसे महत्वपूर्ण हैं एक बच्चे के प्रारंभिक वर्ष, जो मुझे पूरा यकीन है कि हम आने वाले वर्षों में ऐसा करने जा रहे हैं और निश्चित रूप से, मैं यह कहना चाहूंगी कि यूनिसेफ इंडिया के साथ एक दशक, यह बिल्कुल जबरदस्त यात्रा रही है।"
करीना के यूनिसेफ में आने से क्या फर्क पड़ेगा, वनइंडिया हिंदी की ओर से पूछे गए इस सवाल का जवाब देते हुए यूनिसेफ की भारत प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्री ने कहा, "यूनिसेफ इंडिया के नेशनल एम्बेसडर के रूप में करीना कपूर खान का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है।
उनकी सालों की मजबूत प्रतिबद्धता ने बच्चों के अधिकारों की रक्षा के काम को आगे बढ़ाने और चलाने में काफी मदद की है। उन्होंने कई राष्ट्रीय और वैश्विक अभियानों का समर्थन करके अपनी ऊर्जा और प्रभाव का परिचय दिया है। वह हमारे चार यंग एडवोकेट्स के साथ यूनिसेफ परिवार में यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एम्बेसडर के रूप में शामिल हुई हैं। हम बाल अधिकारों की वकालत जारी रखने के लिए करीना और चारों यंग एडवोकेट्स के साथ काम करने के लिए काफी उत्सुक हैं।"
मैककैफ्री ने कहा, "पिछले साढ़े सात दशकों में, एक गौरवान्वित और भावुक सहयोगी के रूप में यूनिसेफ ने भारत सरकार के नेतृत्व वाले कार्यक्रमों और उपलब्धियों का समर्थन किया है, जिससे लाखों बच्चों और युवाओं को फायदा पहुंचा है।
भारत@75 के साथ यूनिसेफ की मूल्यवान साझेदारी को चिह्नित करना आने वाले वर्षों और दशकों में बच्चों के लिए एक नए दृष्टिकोण और पुन: प्रतिबद्धता का अवसर देता है। साझेदारी की इस भावना में यूनिसेफ के लोकप्रिय नेशनल एम्बेसडर, सेलिब्रिटी और यंग एडवोकेट के साथ भागीदारी सभी बच्चों के लिए एक आशाजनक भविष्य का निर्माण जारी रखेगी।"












Click it and Unblock the Notifications