सेना के खिलाफ आरोप मामले में शेहला रशीद को कोर्ट ने दी बड़ी राहत
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद ने भारतीय सेना को लेकर कई ट्वीट किए थे। जिसके बाद उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन पटियाला हाउस कोर्ट ने शेहला रशीद को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। बता दें कि शेहला के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने सेना के खिलाफ किए गए ट्वीट को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई थी।

गौर करने वाली बात है कि 6 सितंबर को शेहला रशीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजद्रोह का मामला दर्ज किया था। उन्होंने जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 के हटने के बाद सेना पर आरोप लगाया था कि सेना लोगों के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट कर रही है। शेहला ने आरोप लगाया था कि सेना लड़को को उनके घर से गैर कानूनी तरीके से उठा रही है, लोगों के घर में छानबीन कर रही है. लोगों को बंधक बनाकर दहशत फैलाई जा रही है।
शेहला रशीद के आरोपों के बाद उनके खिलाफ सेना के को लेकर फर्जी खबरें फैलाने का मामला दर्ज हुआ था। खुद भारतीय सेना ने ट्वीट करके तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया था। शेहला के आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनपर निशाना साध रहे थे। लेकिन जिस तरह से सेना ने इन तमाम आरोपों को खारिज किया था उसके बाद सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने फर्जी खबरें फैलाने का आपराधिक मामला दर्ज कराया था और उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। लेकिन पटियाला कोर्ट ने शेहला को राहत देते हुए उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम छूट दी है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications