मध्य प्रदेश में बड़ा सियासी भूचाल, 20 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद राहुल पहुंचे सोनिया गांधी के घर

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार बड़े संकट में घिर गई है। प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ बैठक में शामिल सभी 20 कैबिनेट मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। इन सभी मंत्रियों के इस्तीफे को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्वीकार कर लिया है। वहीं प्रदेश के सियासी हालात को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए उनके घर पहुंचे हैं।

rahul gandhi

मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैं उन ताकतों को सफल नहीं होने दूंगा जो माफिया की मदद से अस्थिरता लाना चाहते हैं। मेरी सबसे बड़ी ताकत मध्य प्रदेश के लोगों का प्यार और विश्वास है। मैं उन ताकतों को सफल नहीं होने दूंगा जो सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं, यह सरकार लोगों ने बनाई है। वहीं कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि सभी मंत्रियों ने बैठक में इस्तीफा दे दिया। हमने अपील की है कि फिर से राज्य की कैबिनेट का गठन किया जाए और प्रदेश में भाजपा द्वारा पैदा की गई स्थिति से निपटा जाए। सरकार बची हुई है, पूरे 5 साल चलेगी।

कांग्रेस नेता उमंग सिंघर ने कहा किक सभी 20 मंत्री जो बैठक में शामिल थे, उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब मुख्यमंत्री फिर से कैबिनेट का गठन कर सकते हैं। हम सब साथ हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कांग्रेस के साथ हैं। अगर मंत्रिमंडल बनाना है तो सरकार सुरक्षित है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+