चुनावी रणनीति के लिए दिल्ली मुख्यालय में BJP की बड़ी बैठक, शाह-नड्डा रहे मौजूद
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव पर आगे की रणनीति के लिए मंगलवार की आधी रात भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में दिग्गज नेताओं के बीच अहम बैठक हुई। चुनाव को लेकर हो रही इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी मौजूद रहे। बता दें कि मतदान की तारीख नजदीक है जिसके मद्दे नजर यह अहम बैठक बुलाई गई है।

गौरतलब है कि केंद्र में बीजेपी की सरकार होते हुए भी दिल्ली में उसे करीब दो दशकों से सत्ता का वनवास भोगना पड़ रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को दिल्ली की जनता से मिली समर्थन के बाद पार्टी को उम्मीद है कि वह इस बार काया पलट सकती है। सकारात्मक सोच से लबालब बीजेपी नेता इन दिनों राजधानी में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इस बार का विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए खास है क्योंकि यहां उसकी टक्कर कांग्रेस से नहीं बल्की आम आदमी पार्टी से है।
मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने JNU में देश विरोधी नारे लगाने वालो को जेल में डाला लेकिन केजरीवाल ने इन पर केस चलाने की परमिशन नहीं दी। शरजील इमाम ने असम को भारत से काटने की बात की तो हमने उसको पकड़ा लेकिन एक बार फिर से केजरीवाल परमिशन पर चुप हैं। 11 फरवरी को भाजपा की सरकार बनते ही हम 1 घंटे में परमिशन दे देंगे।
जेपी नड्डा ने केजरीवाल पर साधा निशाना
दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच राजधानी में तीन फायरिंग की घटनाओं ने राजनीतिक मुद्दे का रूप ले लिया है। जेपी नड्डा ने ट्वीट में लिखा, मैं केजरीवाल को साफ करना चाहता हूँ कि ये देश किसी भी चुनाव, किसी भी सरकार से बड़ा है और इसकी सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को ये देश माफ नहीं करेगा। केजरीवाल और उसकी पूरी टीम बेनकाब हो गयी। दिल्ली की जनता करारा जवाब देगी।
यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2020: दिल्ली में वोट डालने वालों को FREE हवाई टिकट दे रही है स्पाइसजेट, ऐसे उठाएं लाभ












Click it and Unblock the Notifications