देश की बड़ी हीरा कंपनी पर 300 लोगों को नौकरी से निकालने का आरोप, कर्मचारियों ने पुलिस से मांगा न्याय
देश की बड़ी हीरा कंपनी किरण जेम्स पर 300 कर्मचारियों की अचानक से छुट्टी करने का आरोप है। इस सिलसिले में 300 कर्मचारियों ने मिलकर सूरत पुलिस कमिश्नर सतिश शर्मा और जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
सूरत। देश की बड़ी हीरा कंपनी किरण जेम्स पर 300 कर्मचारियों की अचानक से छुट्टी करने का आरोप है। इस सिलसिले में 300 कर्मचारियों ने मिलकर सूरत पुलिस कमिश्नर सतिश शर्मा और जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा है। कर्मचारियों का कंपनी पर आरोप है कि उन्हें बिना किसी नोटिस के कंपनी से निकाल दिया गया और 15 दिन की सैलरी भी नहीं दी। कर्मचारियों ने ये भी का कि कंपनी के मैनेजमेंट के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के लिए उन्हें धमकी दी गई।

इन 300 कर्मचारियों ने अपने ज्ञापन में अधिकारियों से कहा की दिवाली आने वाले है और वो आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हैं। इसलिए उनके लिए दिन काटने मुश्किल होंगे। कर्मचारियों ने अधिकारियों से न्याय की मांग करते हुए कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। हीरा तराशने का काम करने वाले इन 300 कर्मचारियों ने अपनी नौकरी और 15 दिन की सैलरी भी वापस मांगी है जो उन्होंने देने से मना कर दी थी।
ये भी पढ़ें: VIDEO: पीएम मोदी ने गुजराती में लिखा गाना, दिव्यांग बच्चियों ने किया डांस
किरण जेम्स के मालिक वीएस पटेल का कहना है कि कंपनी हीरा तराशने वालों को कॉन्ट्रैक्ट पर रखती है, इसिलए उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, 'कंपनी के पेरोल पर केवल 20 लोग हैं और 400 कॉन्ट्रैक्टर्स हीरा तराशने और कंपनी के बाकी स्टाफ को रखने का काम करते हैं। हमें इन 300 कर्मचारियों के बारे में जानकारी नहीं है।' पटेल ने कहा कि उन्हें देखना होगा कि किस कॉन्ट्रैक्टर के अंदर ये लोग काम कर रहे थे।
कर्मचारियों का आरोप है कि शनिवार 13 अक्टूबर को उन्हें काम करने से रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि जब वो वराछा यूनिट में पहुंचे तो उन्हें काम से रोककर दूसरी नौकरी ढूंढने के लिए कह दिया गया। नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों ने सूरत रत्नकलाकार संघ और सूरत डायमंड एसोसिएशन से भी मामले में दखल देने की मदद मांगी है।
ये भी पढ़ें: 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' के जरिये देश के सारे मुख्यमंत्रियों को मंच पर लाने की कोशिश
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications