VIDEO: पीएम मोदी ने गुजराती में लिखा गाना, दिव्यांग बच्चियों ने किया डांस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कविताएं लिखते हैं, ये बात तो सभी जानते हैं, लेकिन हाल ही में पीएम ने एक गाना भी लिखा है। इस गाने पर दिव्यांग बच्चियों ने गरबा डांस भी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजराती में एक गाना लिखा है, जिसे नवरात्रि के समय जारी किया गया है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कविताएं लिखते हैं, ये बात तो सभी जानते हैं, लेकिन हाल ही में पीएम ने एक गाना भी लिखा है। इस गाने पर दिव्यांग बच्चियों ने गरबा डांस भी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजराती में एक गाना लिखा है, जिसे नवरात्रि के समय जारी किया गया है। प्रधानमंत्री के लिखे बोल पर इन दिव्यांग बच्चियों ने कमाल का डांस किया है। सोशल मीडिया पर बच्चियों की प्रतिभा के साथ-साथ प्रधानमंत्री के टैलेंट की भी खूब तारीफ हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिखे गए गाने पर दिव्यांग लड़कियों ने गरबा डांस किया है। गरबा डांस गुजरात की संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। नवरात्रि के मोके पर पूरे गुजरात में गरबा और डांडिया खेला जाता है। पीएम ने इस गाने में गरबा डांस का वर्णन किया है और उसकी अहमियत बताई है। इस गाने पर दिव्यांग बच्चियों का डांस देखने लायक है।
ये भी पढ़ें: बीते 4 साल में 'मेक इन इंडिया' एक बहुत बड़ा ब्रांड बन गया है: पीएम मोदी
रंग-बिरंगे कपड़ों में बच्चियों ने बेहद खूबसूरत डांस किया है। इस गाने को रिट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'ये दिल को छू गया। गरबा के उत्साह को इन बेटियों ने जीवित कर दिया। आशा है सभी की नवरात्रि खुशहाल होगी।'
खबरों के अनुसार इस गाने पर कमाल का डांस कर रहीं दिव्यांग बच्चियां अहमदाबाद के अंध कन्या प्रकाश गृह स्कूल की हैं। इस स्कूल में करीब 200 दिव्यांग बच्चियां पढ़ती हैं। इस गाने का नाम 'घूमो आइनो गरबो' है। पीएम मोदी ने जहां ये गीत लिखा है, वहीं ऐश्वर्या मजूमदार और अमी पारीख ने गाने को अपनी आवाज दी है।
ये भी पढ़ें: वो दो फैसले जिनमें दिखी मोदी की दबंगई, नहीं चली अमेरिकी दादागिरी
-
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Kerala Elections 2026: पीएम मोदी के तिरुवनंतपुरम रोड शो में उमड़ा जनसैलान, दावा किया- BJP-NDA की बनेगी सरकार -
Keralam Election 2026: 'केरलम में चलेगी बदलाव की आंधी' तिरुवल्ला में PM मोदी ने किया BJP की जीत का बड़ा दावा -
Harini Neelakantan: कौन हैं नंदिनी सुंदरम? अमेरिका में हिप-हॉप धुन पर किया भरतनाट्यम, Video हुआ वायरल -
Rajat Sharma Daughter Wedding: एक ही मंच पर PM Modi, शाहरुख और सलमान, रजत शर्मा की बेटी की शादी की फोटो वायरल -
'अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए', 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा -
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
Video Viral होते ही खत्म हुई खानदानी रईसी! Petrol Pump पर तेल से स्कॉर्पियो धोने वाले के साथ ये क्या हुआ? -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ?












Click it and Unblock the Notifications