Air India-Vistara: एयर इंडिया-विस्तारा के विमान आए आमने-सामने, बड़ा हादसा टला
नई दिल्ली। विस्तारा एयरलाइंस का विमान एयर इंडिया के रास्ते में आ जाने की खबर से हड़कंप मच गया है, दोनों विमान आपस में टकराने से बाल-बाल बच गए हैं। दरअसल एयर 7 फरवरी को एयर इंडिया का विमान जिस उंचाई पर उड़ रहा था उसी उंचाई पर विस्तार का विमान भी सामने से आ गया, लेकिन कुछ सेकंड के अंतर पर दोनों विमान के बीच बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इस घटना के बाद डीजीसीए ने विस्तारा के दो पायलट को तलब किया है।

एक ही उंचाई पर उड़ रहे थे विमान
घटना के बाद विस्तारा एयरलाइंस के सूत्र का कहना है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने दोनों पायलट को 27000 फीट की उंचाई पर उड़ाने भरने को कहा था, लेकिन इन लोगों ने ऐसा नहीं किया। यह घटना मुंबई में बुधवार को रात 8 बजे के आस-पास हुई है। एयर इंडिया का विमान ए-319 जोकि मुंबई से भोला जा रहा था और वह 27000 फीटी की उंचाई पर उड़ रहा था। जबकि विस्तारा का विमान ए-320 जोकि दिल्ली से पुणे जा रहा था उसमे 152 यात्री सवार थे, इस विमान को 29000 फीट की उंचाई पर उड़ान भरने को कहा गया था। लेकिन दोनों ही विमान एक उंचाई पर उड़ान भर रहे थे।
कॉकपिट में अलार्म के बाद टला हादसा
विस्तारा का विमान 27100 की उंचाई पर उड़ान भर रहा था, तभी एयर इंडिया का विमान भी इसी उंचाई पर सामने आ गया, लेकिन दोनो विमान तकरीबन 100 फीट के फासले से एक दूसरे के सामने से गुजर गए और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जिस वक्त दोनों विमान आमने-सामने आए उस वक्त टीसीएएस ने दोनों विमानों के कॉकपिट में अलार्म अलर्ट किया, जिसके बाद दोनों पायलट इस हादसे को टालने में सफल हुए। सूत्रों के अनुसार यह हादसा महज कुछ सेकंड में टाला गया।
डीजीसीए ने माना गंभीर मामला
घटना के बाद विस्तार की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि अपने यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे अहम है, विस्तारा सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन करती है, इस घटना में ट्रैफिक को लेकर कुछ दिक्कत हुई थी, हमारे पायलट ने स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर का पालन किया ताकि इस हादसे को टाला जा सके। मामले की जांच की जा रही है। वहीं एयर इंडिया ने इस घटना के बारे में कुछ नहीं कहा है। जबकि डीजीसीए ने इस बात को स्वीकार किया है कि यह घटना काफी गंभीर है, एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो इसकी जांच कर रही है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications