Bigg Boss 14: घर से बाहर होते ही अंकिता लोखंडे से मिले विकास गुप्ता, फोटो शेयर कर कही ये बात

Big Boss 14 UPDATE NEWS: बिग बॉस के 14वें सीजन में जमकर बवाल हो रहा है। हाल ही में विकास गुप्ता ने बिग बॉस के घर में गलत व्यवहार कर दिया था। जिस वजह से उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। विकास के बाहर जाने से उनके फैन्स और उनकी बेस्ट फ्रेंड अंकिता लोखंडे काफी मायूस थीं। विकास ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने घर से बाहर होने की वजह अपनी एक गलती को बताया था।

विक्की से भी मिले विकास

विक्की से भी मिले विकास

बिग बॉस से निकलने के बाद विकास अपनी बेस्टफ्रेंड अंकिता लोखंडे के पास पहुंचे। इस दौरान दोनों ने जमकर फोटो खिंचवाई। अंकिता के साथ उनके एक और दोस्त विक्की भी मौजूद थे। तीनों की फोटो विकास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली है। फोटो के साथ विकास ने लिखा- 'हैप्पी पिक्चर्स'। इस पर कमेंट करते हुए अंकिता ने लिखा कि विकास तुम हमारे साथ मजबूती से बने रहो, हमें तुम पर गर्व है।

क्यों घर से हुए थे बाहर?

क्यों घर से हुए थे बाहर?

दरअसल विकास गुप्ता और अर्शी खान के बीच सीजन की शुरूआत से हीं नहीं बन रही है। कई बार दोनों में जबरदस्त बहस हुई। आमतौर पर हर बार विकास शांत रहे लेकिन दो दिन पहले उन्होंने अर्शी खान को स्वीमिंग पूल में धक्का दे दिया। जिस पर शो के प्रोड्यूसर्स भी नाराज हुए थे। इस घटना पर बिग बॉस ने कहा कि कुछ दिन पहले दोनों ने एक दूसरे के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। उस दौरान उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस बार विकास ने जो हरकत की है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ऐसे में बिग बॉस उन्हें तुरंत घर से निकालते हैं।

ये पोस्ट भी थी चर्चा में

ये पोस्ट भी थी चर्चा में

वहीं सुशांत राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे और विकास गुप्ता काफी करीबी दोस्त हैं। सितंबर में जब सुशांत की मौत का मामला गरमाया था, तो विकास ने अंकिता के लिए एक पोस्ट लिखी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने अंकिता के साथ दो तस्वीरें डालते हुए लिखा- "तू अच्छी है, तू सच्ची है...अपनी मां की अभी भी छोटी सी बच्ची है...ऊपर वाले ने तेरी किस्मत ऐसी रची है जिसके संग तू हो उसकी किस्मत में खुशियों की धूम मची है... तू लड़की भी अच्छी है, और दोस्त भी सच्ची है. अपनी मां की अभी भी छोटी सी बच्ची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+