तमिलनाडु में BJP को बड़ा झटका, टाडा पेरियासामी AIADMK में हुए शामिल, पार्टी छोड़ने का बताया ये कारण

Tada Periyasamy Joins AIADMK: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसको लेकर सभी पार्टियां जोरशोर से प्रचार-प्रसार कर रही है। सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार भी उतार रही हैं। साथ ही नेताओं का इस दल से उस दल में जाने का क्रम भी जारी है। इस बीच तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

बीजेपी नेता टाडा पेरियासामी ने शनिवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) का दामन थाम लिया। AIADMK में शामिल होने पर पार्टी महासचिव के पलानीस्वामी ने उनका स्वागत किया।

BJP AIADMK

बताया जा रहा है कि पेरियासामी इस बात से नाराज थे कि बीजेपी ने उन्हें राज्य की चिदंबरम सीट से लोकसभा का टिकट नहीं दिया। 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उन्होंने टिटागुडी सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन डीएमके के सीवी गणेशन से हार गए।

पेरियासामी ने तमिलनाडु बीजेपी की शेड्यूल कास्ट (एससी) इकाई के प्रमुख के रूप में भी काम किया है। फरवरी में 15 पूर्व विधायकों और एक पूर्व सांसद सहित तमिलनाडु के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए थे। इनमें से अधिकतर नेता एआईएडीएमके से थे।

के वदिवेल, एमवी रत्नम, आर चिन्नास्वामी और पीएस कंडासामी सहित पूर्व अन्नाद्रमुक नेता तमिलनाडु बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हुए थे। बता दें कि तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीट हैं। 19 अप्रैल को एक ही चरण में सभी सीटों पर मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

यह भी पढ़ें- Priyadarshini Raje: पति सिंधिया के लिए प्रचार करेंगी महारानी, कांग्रेस के बाद अब बीजेपी के लिए मांगेंगी वोट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+