Priyadarshini Raje: पति सिंधिया के लिए प्रचार करेंगी महारानी, कांग्रेस के बाद अब बीजेपी के लिए मांगेंगी वोट
Priyadarshini Raje scindia: लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद गुना संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। दूसरी ओर अब उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे भी मतदाताओं के बीच जाकर अपने पति के लिए वोट मांगेंगी।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राज्य का तीन दिवसीय कार्यक्रम तय हो गया है। जिसमें वह विभिन्न स्थानों पर आयोजित मातृशक्ति कार्यक्रम के दौरान अपने पति के लिए वोट मांगते हुए नजर आएंगी।

बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राज्य 1 अप्रैल को ग्वालियर से शिवपुरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में से एक खोड़ में मातृशक्ति कार्यक्रम में भाग लेंगी। यहां पर महिलाओं के बीच सीधा संवाद कार्यक्रम रखा गया है।
खोड़ में आयोजित होने वाले इस संवाद कार्यक्रम को लेकर सिंधिया समर्थक नेताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।
खोड़ में होने वाले मातृशक्ति कार्यक्रम के लिए शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा सहित अन्य नेताओं की ड्यूटी यहां लगाई गई है। जिससे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं को इकट्ठा किया जा सके।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी अपने पति के पक्ष में प्रचार किया था। और विभिन्न स्थानों पर आमसभा में और जनता के बीच संवाद कार्यक्रमों में भाग लिया था।
वर्ष 2019 में ज्योतिरादित्य को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया था लेकिन उस हार के बाद हुए दलबदल के कारण अब राजनीतिक पार्टियां भी बदली हैं और अब प्रियदर्शनी राजे कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांगती नजर आएंगी।
पूर्व के प्रचार में प्रियदर्शनी राजे ने इस संसदीय क्षेत्र में अपने पति द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख अपनी सभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान किया था। इसके अलावा शिवपुरी शहर में उन्होंने एक रोड शो भी निकाला था।
संसदीय क्षेत्र में कई मातृशक्ति कार्यक्रम-
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजी सिंधिया 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक गुना शिवपुरी संसदीय इलाके में रहेंगीं। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर मातृशक्ति कार्यक्रम रखे गए हैं जिनमें महिलाओं से संवाद करेंगे व मुलाकात कार्यक्रम होंगे। एक अप्रैल को शिवपुरी के खोड़, पिछोर चंदेरी में यह सम्मेलन रखे गए हैं। इसके बाद दो अप्रैल को मुंगावली और अशोकनगर में मातृशक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसके बाद तीन अप्रैल को गुना के म्याना और बदरवास में कार्यक्रम होगा।












Click it and Unblock the Notifications