तेलंगाना में BJP को बड़ झटका, आनंद भास्कर रापोलू ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अपमानित और कम आंकने का लगाया आरोप
अगले साल होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। तेलंगाना के भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आनंद भास्कर रापोलू ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
अगले साल होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। तेलंगाना के भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आनंद भास्कर रापोलू ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में मुझे राष्ट्रीय भूमिका से अलग रखा गया। साथ ही मुझे अपमानित किया गया और कम आंका गया। मुझे बाहर भी रखा गया। आज हमने पार्टी की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे दिया है।

आनंद भास्कर रापोलू ने चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। अगले साल विधानसभा और लोकसभा का चुनाव होने वाला है। इससे बीजेपी को चुनाव में नुकसान होने की आशंका है। बीजेपी नेता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम लिखे पत्र में अपना इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने से पहले आनंद भास्कर रापोलू ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी। जिसके बाद उनके भारत राष्ट्र समिति (BRS) में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगीं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan में बीजेपी सांसदों को लड़ा सकती है विधानसभा चुनाव, इन नेताओं को मैदान में उतारने की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications