'सजा देने की जगह, देश में दौरा शुरू कर दिया', स्वाति मालीवाल से बदसलूकी के बाद CM केजरीवाल के साथ दिखे बिभव
Bibhav Kumar Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट और बदसलूकी को लेकर अब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सहायक (पीए) और करीबी सहयोगी बिभव कुमार (Vibhav Kumar) पर स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप है।
अब बिभव कुमार को स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार करने के कुछ दिनों बाद 15 मई को लखनऊ एयरपोर्ट पर सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ देखा गया है। केजरीवाल के के साथ आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भी नजर आए हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अरविंद केजरीवाल लखनऊ दौरे पर हैं। लखनऊ में विपक्षी इंडिया गठबंधन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल के एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।
भाजपा ने कहा- केजरीवाल तो बिभव को साथ लेकर घूम रहे हैं
इस बीच भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने अरविंद केजरीवाल की आलोचना की और स्वाति मालीवाल के साथ कथित दुर्व्यवहार के लिए बिभव कुमार पर कार्रवाई ना करने को लेकर उनसे सवाल किया है।
संजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तजिंदर बग्गा ने ट्वीट कर लिखा है, ''संजय सिंह जी कह रहे थे कि आप बिभव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे लेकिन आपने उन्हें पूरे देश का दौरा कराना शुरू कर दिया।''
उन्होंने लिखा, ''बहुत कड़ी सजा दी हैं एक महिला सांसद स्वाति मालीवाल पर हमला करने वाले बिभव कुमार को अरविंद केजरीवाल जी? संजय सिंह जी तो कह रहे थे की आप बिभव पर कड़ी कार्रवाई करेंगे लेकिन आपने तो पूरे देश में दौरा करवाना शुरू कर दिया।''
बता दें कि संजय सिंह ने कहा कि स्वाति मालीवाल के साथ बिभव कुमार ने 'दुर्व्यवहार' किया है और केजरीवाल ने मामले पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
जानें क्या है स्वाति मालीवाल से जुड़ा पूरा मामला?
13 मई को AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ "मारपीट" की है। बाद में पुलिस ने कहा कि उन्हें इस संबंध में मालीवाल से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि उन्हें सुबह 9.34 बजे एक महिला की पीसीआर कॉल मिली थी, जिसने कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर उसके साथ मारपीट की गई है।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एमके मीना ने संवाददाताओं से कहा, "कुछ देर बाद सांसद मैडम (स्वाति मालीवाल) पुलिस स्टेशन आईं। हालांकि, वह यह कहकर चली गईं कि वह बाद में शिकायत देंगी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कॉल स्वाति मालीवाल के मोबाइल नंबर से थी और वह लाइन के दूसरी तरफ थी।












Click it and Unblock the Notifications