'सांड की आंख' फिल्म की शूटिंग के दौरान भूमि पेडनेकर का चेहरा 'झुलसा'

मुंबई। गर्मी में लगातार शूटिंग करने के चलते अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का चेहरा झुलस गया है। भूमि इन दिनों अपनी फिल्म 'सांड की आंख' की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग के दौरान प्रास्थेटिक लगाने की वजह से भूमि का चेहरा जल गया। जिससे पहले उनके चेहरे दाने हुए और फिर ये बढ़ता ही रहा और उनका चेहरा झुलस गया। भूमि की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें उनके चेहरे पर जलने के दाग दिखाई दे रहे हैं। 'सांड की आंख' में भूमि और तापसी शूटर चंद्रो और प्रकाशी की भूमिका है, जिसके लिए उन्हें बूढ़ी दिखना होता है। ऐसे में उन्हें भारी मेकअप करना पड़ता है।

 भारी मेकअप के चलते जला भूमि का चेहरा

भारी मेकअप के चलते जला भूमि का चेहरा

'सांड की आंख' फिल्म की शूटिंग के दौरान भूमि को चेहरे पर प्रोस्थेटिक्स लगाने पड़ते हैं। एक तो गर्मी और ऊपर से भारी भरकम मेकअप की वजह से उनके चेहरा जल गया। भूमि ने पहले सोशल मीडिया पर अपनी त्वचा के जलने की एक तस्वीर अपलोड की थी, लेकिन बाद में इसे हटा दिया।

 क्यों हुआ भूमि के चेहरे का ये हाल

क्यों हुआ भूमि के चेहरे का ये हाल

मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में भूमि को बूढ़ी महिला की तरह दिखने की जरूरत है ऐसे में काफी का मेकअप करना होता है। भूमि इस फिल्म में चंद्रा तोमर का किरदार निभा रही हैं। वहीं तापसी पन्नू प्रकाशी के रोल में हैं। ये दोनों महिलाएं दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला शार्पशूटर हैं। इनके किरदार के लिए दोनों एक्ट्रेसेज को प्रोस्थेटिक्स का सहारा लेना पड़ा। मेकअप में कई घंटे तेज गर्मी ने शूटिंग के चलते भूमि का चेहरा खराब हो गया। हालांकि चेहरे में इस तरह के दाग बनने के बाद भूमि ने डॉक्टर से सलाह लेकर लेकर शूटिंग कर रही हैं।

हाल ही मे आया है फिल्म का पोस्टर

भूमि और तापसी की आने वाली फिल्म 'सांड की आंख' का नया पोस्टर भी हाल ही में रिलीज किया गया है। 'सांड की आंख' को अनुराग कश्यप और निधि तोमर प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिलायंस इंटरटेनमेंट के बैनर तले तुषार हिरानंदानी की बतौर निर्देशक ये पहली फिल्म है।

चंद्रो और प्रकाशी की जोड़ी, जिनका किरदार तापसी और भूमि निभा रही हैं, 'इंडियाज गॉट टैलेंट' पर भी आ चुकी हैं और नेशनल लेवल पर कई मेडल भी जीत चुके हैं। चंद्रो तोमर की उम्र 87, और उनकी भाभी प्रकाशी तोमर की उम्र 82 साल है। दोनों उत्तर प्रदेश के जोहरी गांव से हैं। दोनों ने 50वें साल की उम्र से शार्पशूटिंग करना शुरू किया और दुनिया भर में मशहूर हुईं। चंद्रो और प्रकाशी 'शूटर दादी' के नाम से ही मशहूर हैं।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+