ओडिशा में महिला को चाकू घोंपा, जलाया, मौत

पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने सोमवार शाम राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 10 किलोमीटर दूर रंभा शहर में 30 वर्षीया प्रणति दास पर उस समय हमला किया, जब वह अपने घर की ओर जा रही थी।
हमलावरों ने पहले प्रणति पर चाकू से वार किया फिर उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। कुछ राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
हालत बिगड़ने पर उसे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
प्रणति केरोसिन, राशन और गृहस्थी के अन्य सामानों की उचित दाम की दुकान चलाती थी और रियायती कीमतों पर सामान बेंचती थी। उसे पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं।
जिला पुलिस अधीक्षक ए. के. सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हमने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य संदिग्ध को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।"
उन्होंने बताया, "हम जल्द ही अपनी जांच-पड़ताल पूरी कर लेंगे और 15-20 दिनों में चार्जशीट दायर कर देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications