अम्फान साइक्लोन के चलते गुलाबी हुआ आसमान, भुवनेश्वर से लोगों ने शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली। चक्रवातू तूफान अम्फान ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी तबाही मचाई है। तूफान में अब तक कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं ओडिशा में तूफान के बाद आसमान गुलाबी दिख रहा है। भुवनेश्वर से कई लोगों ने अपने घर की छत से लेकर तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में आसमान गुलाबी दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर की जा रहीं तस्वीरें

सोशल मीडिया पर शेयर की जा रहीं तस्वीरें

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से कई लोगों ने सोशल मीडिया पर गुलाबी आसमान की तस्वीरें शेयर की हैं। लोगों ने लिखा है कि तूफान के गुजरने के बाद आसमान बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। कई तस्वीरें मंगलवार शाम तो कुछ तस्वीरें बुधवार दोपहर को शेयर की गई हैं।

पहले भी देखा जा चुका है ऐसा

बीते साल अक्टूबर में जापान में तूफान हगबीस जब आया था तो वहां भी आसमान गुलाबी हो गया था। इस दौरान जापान के लोगों ने सुर्ख गुलाबी हुए आसमान की तस्वीरें शेयर की थीं। अब भुवनेश्वर में ऐसा हुआ है।

Recommended Video

    Cyclone Amphan: West Bengal और Odisha में दिखा तबाही का मंजर | वनइंडिया हिंदी
    अम्फान से हुआ है भारी नुकसान

    अम्फान से हुआ है भारी नुकसान

    अम्फान तूफान से कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी सही आंकलन नहीं किया जा सका है लेकिन जो हालात तूफान के गुजरने के बाद अब दिख रहे हैं, जिस तरह की तस्वीरें आई हैं। उससे साफ है कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा में नुकसान बहुत ज्यादा है।

    अम्फान तूफान पश्चिम बंगाल की खाड़ी में दोपहर करीब 3.30 से 5.30 बजे के बीच लैंडफॉल शुरू हुआ। बंगाल के दीघा इलाके और बांग्लादेश के हटिया द्वीप के बीच दोपहर 3 बजे तूफान ने दस्तक दी, जिसके बाद घंटों इसने कहर बरपाया। अम्फान के गुजर जाने के बाद बाद ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और राहत-बचाव की टीमें मदद में लगी हुई हैं। घरों और सड़कों पर गिरे हुए पेड़ को काटकर हटाया जा रहा है ताकि फिर से धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौट सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+