भोपाल में 'जुदाई' फिल्म जैसा रियल लाइफ ड्रामा, पत्नी ने किया पति का सौदा, सौतन से वसूले करोड़ों!
Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कुटुंब न्यायालय (Family Court) में इन दिनों एक ऐसा अनोखा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे सुनकर लोग 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'जुदाई' को याद कर रहे हैं। फिल्म में पैसों के लिए पत्नी ने पति का सौदा किया था, भोपाल में भी कुछ मिलता जुलता ही देखने को मिला है।
दरअसल भोपाल के इस मामले में एक महिला ने अपने घर की शांति, बेटियों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए एक कठिन और व्यावहारिक निर्णय लिया है। यह मामला एक सरकारी अधिकारी, उसकी पत्नी और उसकी उम्रदराज सहकर्मी के बीच उलझा हुआ था। अदालती काउंसलिंग और आपसी रजामंदी के बाद जो समझौता हुआ, उसने कानूनी जानकारों को भी हैरान कर दिया है।

दफ्तर से शुरू हुआ इश्क और बिखर गया परिवार
यह कहानी 42 साल के एक सरकारी अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका दिल अपने ही विभाग में कार्यरत 54 साल की महिला सहकर्मी पर आ गया। जैसे-जैसे सहकर्मी के साथ नजदीकियां बढ़ीं, अधिकारी ने अपनी पत्नी और बच्चों से किनारा करना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें: Vikram Bhatt Wife Bail: विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी को राहत, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
घर में रोज होने वाले क्लेश ने माहौल को इतना खराब कर दिया कि इसका असर उनकी 16 और 12 साल की बेटियों की पढ़ाई और मानसिक सेहत पर पड़ने लगा। बड़ी बेटी की पहल पर ही यह मामला काउंसलिंग और अदालत की चौखट तक पहुंचा।
पति ने पत्नी की जगह 'प्रेमिका' को चुना
सुनवाई के दौरान काउंसलिंग के कई दौर चले। काउंसलर ने घर बचाने की कोशिश की, लेकिन पति ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता। उसने स्वीकार किया कि वह अपनी सहकर्मी के साथ ही सुकून महसूस करता है। पति के इस रुख ने पत्नी को एक बड़ा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया। उसने पति को जबरन साथ रखने के बजाय अपनी और बेटियों की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना बेहतर समझा।
'सेटलमेंट' की हैरान कर देने वाली शर्तें
पत्नी ने समझौते के लिए अपनी मांग लिखित में रखी। उसने बेटियों की बेहतर परवरिश और सुरक्षित भविष्य के लिए:
- एक शानदार डुप्लेक्स घर
- 27 लाख रुपये की नकद राशि की मांग की
हैरानी तब और बढ़ गई जब 54 वर्षीय प्रेमिका (सहकर्मी) ने बिना किसी हिचकिचाहट के इन शर्तों को स्वीकार कर लिया। उसने कहा कि वह अपने साथी के परिवार को बेसहारा नहीं छोड़ना चाहती और अपनी बचत से यह भारी-भरकम रकम और मकान देने को तैयार है।
रियल लाइफ बॉलीवुड ड्रामे पर कानूनी मुहर
कुटुंब न्यायालय में हुए इस समझौते के तहत अब पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग रहेगी और उसे मकान व नकदी का मालिकाना हक मिलेगा। वहीं, पति अपनी सहकर्मी के साथ नई जिंदगी शुरू करने के लिए स्वतंत्र होगा। न्यायालय के विशेषज्ञों की देखरेख में कागजी कार्रवाई को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर भर में इस 'सौदे' की चर्चा है, क्योंकि यहां किसी की जीत नहीं बल्कि व्यावहारिक समाधान को प्राथमिकता दी गई है।
ये भी पढ़ें: Bikaner ACB Raid: क्लर्क के घर कुबेर का खजाना! 75 लाख कैश, 1.5 करोड़ का सोना व 100 बीघा जमीन बरामद | Video












Click it and Unblock the Notifications