33 ट्रक ड्राइवरों के हत्यारे भोपाल के दर्जी ने बताया, क्यों करता था हत्याएं
33 ट्रक ड्राइवरों के हत्यारे भोपाल के दर्जी ने ये बताई हत्याओं की वजह
भोपाल। 33 लोगों की हत्या में शामिल बताए जा रहे भोपाल के आदेश नाम के दर्जी का कहना है कि हत्याएं उसने इसलिए कीं ताकि मरने वालों को कष्टों से मुक्ति मिल सके। पुलिस के मुताबिक आदेश ने कहा है कि ट्रक पर रहने वाले लोग घरों से दूर रहते थे, इससे उनका मन नहीं लगता था और परेशान भी होते थे इसलिए वो उन्हें मारकर कष्टों से पार करा देता था।

ट्रक लूट में भी शामिल
मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने बताया है कि कई ट्रकों की लूट में भी वो शामिल था। काफी लंबे समय से वो ट्रक लूट रहा था और उसके कई राज्यों में ठिकाने थे। पुलिस ने एक ट्रक उसके लूटे एक ट्रक को बरामद भी किया है। पुलिस के मुताबिक, ढाबों पर जब ट्रक ड्राइवर रुकते थे तो वो उनसे दोस्ती कर लेता था और उनके साथ सवार हो लेता था। इसके बाद रास्ते में वो हत्या कर लूट को अंजाम देता था।

दुनिया के लिए बना हुआ था दर्जी
पु्लिस का दावा है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दुकान में दर्जी का काम करने वाले आदेश खामरा नाम का ये शख्स 33 लोगों का कत्ल कर चुका है। पुलिस ने बताया है कि दिन में ये शख्स एक आम इंसान की तरह दर्जी का काम करता था लेकिन रात के वक्त ये एक सनकी हत्यारा बन जाता था। उसने 30 हत्याएं करना स्वीकार कर लिया है।

नौ साल से हत्याएं कर रहा आदेश
पुलिस पूछताछ में आरोपी आदेश ने बताया कि 2010 में उसने महाराष्ट्र के अमरावती में हत्या की थी। जिसके बाद उसने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार में हत्याएं की। इनमें से ज्यादातर लोग ट्रक ड्राइवर या फिर उनके हेल्पर हैं। पुलिस को जब उसने अपने द्वारा की गई हत्याओं के बारे में बताया तो पुलिस टीम भी एकबारगी सन्न रह गई। उसके खुलासों के बाद कई राज्यों में हत्याओं के मामले पुलिस ने फिर से खोलने की सोच रही है।












Click it and Unblock the Notifications