मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

भोपालः मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले नेता अपने तैयारी में जुट गए हैं। इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद कई तरह की बातें कही जा रही हैं।

Bhopal MP BJP party chief offeres resignation

लेकिन नंदकुमार सिंह चौहान का कहना है कि 'मैं पिछले चार सालों से भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष रहा हूं और अब में अपने क्षेत्र के लिए काम करना चाहता हूं। मैं पिछले 4 सालों से अपने निर्वाचन क्षेत्र में नहीं जा सका। मैंने मुख्यमंत्री जी से इस बारे में इस पोस्ट में मुक्त करने की बात की।'

उनके इस्तीफे के बाद सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। हाल ही में कठुआ और उन्नाव गैंगरेप और हत्याकांड के उन्होंने कहा था कि कठुआ गैंगरेप-हत्या कांड समाज को बांटने के लिए पाकिस्तान के एजेंटों द्वारा किया हुआ हो सकता है।"

कुछ लोगों को लगता है कि उनके इस बयान के बाद पार्टी के भरत ही उनका विरोध हो रहा था, जिस कारण से उन्होंने इस्तीफा दिया। वहीं कुछ लोगों का कहना बहै कि साल के आखिर में होने वाले विधानसभा में वो मजबूत नेतृत्व नहीं दे पा रहे थे। उन्हें अगस्त 2014 में नरेंद्र सिंह तोमर की जगह पर प्रदेश भाजपा इकाई का अध्यक्ष बनाया था।

यह भी पढ़ें- यूपी: 28 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कहां कि जिम्मेदारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+