51 साल की उम्र में तीसरी बार पापा बनने जा रहे मनोज तिवारी, पत्‍नी के ग्रैंड Baby Shower का शेयर किया Video

51 साल की उम्र में तीसरी बार पापा बनने जा रहे मनोज तिवारी, पत्‍नी के ग्रैंड Baby Shower का शेयर किया Video

Manoj Tiwari is become father: भोजपुरी सिंगर, एक्‍टर और भाजपा नेता मनोज तिवारी के जो कभी अपने गानों तो कभी बयानों के कारण सुर्खियां बटोरते रहते हैं वो इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। इसकी वजह है कि उनके घर में जल्‍द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। मनोज तिवारी की पत्‍नी सुरभि तिवारी की गोदभराई का बेहद खूबसूरत वीडियो जमकर वायरल हो रहा है लोग मनोज तिवारी को तीसरी बार पिता बनने के लिए खूब बधाई दे रहे हैं।

दुल्‍हा दुल्‍हन की तरह नजर आ रहे मनोज और उनकी पत्‍नी

दुल्‍हा दुल्‍हन की तरह नजर आ रहे मनोज और उनकी पत्‍नी

वीडियो में मनोज तिवारी और उनकी पत्‍नी दुल्‍हा दुल्‍हन की तरत सजे धजे नजर आ रहे हैं। पत्‍नी सुरभि लाल रंग के लहंगे में बेबी बंप के साथ बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके पति मनोज तिवारी पेस्‍टल पिंक कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं।

बेबी शॉवर का ग्रैंड आयोजन करवाया

बेबी शॉवर का ग्रैंड आयोजन करवाया

मनोज तिवारी ने पत्‍नी सुरभि के तीसरी बार मां बनने पर बेबी शॉवर का ग्रैंड आयोजन करवाया। फूल पत्तियों और पीले रंग के बैंग्राउंड में सजा स्‍टेज बहुत खूबसूरज नजर आ रहा है। वीडियो में मनोज तिवारी अपनी दूसरी बेटी सान्विका के साथ खेलते हुए भी नजर आ रहे हैं।

मनोज तिवारी ने वीडियो शेयर कर लिखा ये कैप्‍शन

मनोज तिवारी ने वीडियो शेयर कर लिखा ये कैप्‍शन

मनोज तिवारी ने अपनी पत्‍नी के बेबी शॉवर का वीडियो खुद अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसके कैप्‍शन में लिखा है कुछ खुशियां शब्दों में बयां नहीं कर सकते....! इसके साथ ही मनोज तिवारी ने नजर ना लगने वाला एक इमोजी भी शेयर किया है।

पहली पत्‍नी से तलाक के बाद सुरभि से मनोज तिवारी ने की है दूसरी शादी

पहली पत्‍नी से तलाक के बाद सुरभि से मनोज तिवारी ने की है दूसरी शादी

एक्‍टर और पॉलटिशियन मनोज तिवारी 51 साल में तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। सुरभि तिवारी मनोज तिवारी की दूसरी पत्‍नी हैं। मनोज तिवारी का उनकी पहली पत्‍नी रानी तिवारी से तलाक हो चुका है और उनसे उनकी एक बेटी रीति तिवारी है। सुरभि से वर्ष 2020 में मनोज ने दूसरा ब्याह रचाया था। जिससे उनकी एक बेटे सान्विका है। मनोज तिवारी की दो बेटियां हैं और अब तीसरी बार वो पिता बनने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+