फैंस के 'गंदे' कमेंट्स से गुस्साई भोजपुरी एक्ट्रेस, कहा- जरा तमीज सीखो

मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस को लेकर फैंस ने गंदे कमेंट्स किए तो गुस्साई एक्ट्रेस ने उन्हें सबक सिखा दिया।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और खूबसूरत तस्वीरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान रानी चटर्जी ने कहा कि वो भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव की फिल्में नहीं देखती हैं। इस इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें घेर लिया और उनकी तस्वीरों पर भद्दे कमेंट्स करने लगे। यूजर्स के कमेंट्स से गुस्साई रानी चटर्जी ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर यूजर्स की क्लास लगाई है। रानी चटर्जी की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

एक्ट्रेस ने सिखाया ऐसे सबक

एक्ट्रेस ने सिखाया ऐसे सबक

यूजर्स के कमेंट्स पर जवाब देते हुए रानी चटर्जी ने लिखा, 'ये पोस्ट उन खास लोगों के लिए है, जो फैंस के नाम पर कुछ भी कमेंट्स करते हैं। मैंने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं दिनेश जी, खेसारी जी या पवन जी की फिल्म नहीं देखती हूं तो कुछ फैंस को कुछ ज्यादा ही बुरा लगा और वो बेमतलब के कमेंट्स करने लगे। इसमें बुरा मानने वाली कौन सी बात है, कभी इन सबसे पूछिए- क्या ये सबकी फिल्में देखते हैं। नहीं, वक्त ही नहीं मिलता होगा। तो मैंने भी यही कहा कि मैं नहीं देखती फिल्म।'

'इनकी फिल्म देखे जमाना हो गया'

'इनकी फिल्म देखे जमाना हो गया'

अपनी पोस्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'कुछ अलग फिल्म आएं तो देखने का मजा भी आए। इन तीनों के फैंस इतने बद्तमीज हैं, जिसका कोई हिसाब नहीं। वास्तव में ये लोग फैंस नहीं हैं, बल्कि ये लोग चमचे हैं। फैंस तो बहुत अच्छे होते हैं। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि अगर फैंस हो तो तमीज सीखो क्योंकि आपके कमेंट के साथ आपके पसंदीदा कलाकार का नाम जुड़ा है। और ये सच है कि मैं इनकी फिल्में नहीं देखती, देखे हुए जमाना हुआ।' रानी चटर्जी की इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर उनके इंटरव्यू का समर्थन कर रहे हैं।

गीले बालों वाली तस्वीर ने मचाया तहलका

गीले बालों वाली तस्वीर ने मचाया तहलका

गौरतलब है कि हाल ही में रानी चटर्जी उस वक्त सुर्खियों में आईं थी, जब उन्होंने पूल साइड पर हॉट अंदाज में बैठे हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उनकी ये तस्वीर चंद मिनटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस तस्वीर में रानी ने ब्लैक एंट व्हाइट कलर की एक बिकनी पहनी हुई थी। गीले बाल और रेड लिपस्टिक लगाए रानी की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इससे पहले भी रानी चटर्जी अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल चुकी हैं, जिन्होंने उनके फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी।

कौन हैं एक्ट्रेस रानी चटर्जी

कौन हैं एक्ट्रेस रानी चटर्जी

आपको बता दें कि रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों का एक जाना-पहचाना नाम हैं। रानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' से की थी, जिसमें लीड रोड में मशहूर अभिनेता मनोज तिवारी थे। इसके बाद रानी ने 'सीता, देवरा बड़ा सतावेला, नागिन और रानी नंबर 786 जैसी फिल्में की। इसी साल 4 मई को उनकी फिल्म 'सखी के ब्याह' रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ भोजपुरी सिंगर सुनील सागर ने इस फिल्म में काम किया। पिछले दिनों उन्होंने भोजपुरी फिल्‍म ‘बेमिसाल खिलाड़ी' की डबिंग भी शुरू की थी।

म्यूजिक लॉन्च में छाईं रानी

म्यूजिक लॉन्च में छाईं रानी

हाल ही में फिल्म ‘रानी वेड्स राजा' के म्यूजिक लॉन्च के दौरान भी रानी चटर्जी छाईं रही थी। रानी ने राखी सावंत के साथ मिलकर इस प्रोग्राम में जमकर ठुमके लगाए। रानी चटर्जी ने इस फिल्म में एक गाना भी गाया है। रानी ने बताया कि उनके लिए ये फिल्म बेहद खास है। उन्होंने कहा कि हमारी फिल्‍म ‘रानी वेड्स राजा' एक सुलझी हुई सामाजिक मूल्‍यों वाली फिल्‍म है। रानी ने कहा कि खासकर महिलाओं को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। वहीं, राखी सावंत ने भी दर्शकों से इस फिल्म को देखने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+